ईद पर पाना चाहती हैं दमकती त्वचा, तो आज से फॉलो करना शुरू कर दें ये स्किन केयर रूटीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 18, 2025, 02:13 PM IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तमाम तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में जब ईद का त्योहार नजदीक है तो इसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी होगी। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।

रमजान का महीना खत्म होने के बाद ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार को मुस्लिम सुमदाय के लोग बड़े धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और खूब सजते संवंरते हैं। महिलाओं की ये ख्वाहिश होती है कि त्योहार के मौके पर वो खूबसूरत दिखें। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं तमाम तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर स्किन की सही देखभाल की जाए तो नेचुरली स्किन ग्लो करेगी। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ईद पर दमकती त्वचा पा सकती हैं।

How to get glowing skin

क्लींजिंग है जरूरी

चेहरे की साफ सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन में रोज सुबह और रात को सोने से पहले फेस वॉश से चेहरे को साफ करें। इससे धूल,गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए दूध और गुलाब जल से भी क्लीनिंग कर सकते हैं।

End of Feed