लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं काले, लंबे और घने बाल, तो आज ही ट्राई करके देखें करी पत्ते से बना ये हेयर पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 25, 2025, 02:20 PM IST

हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल काले, लंबे और घने हों। इसके लिए वो तमाम तरह के नुस्खे भी अपनाती हैं। ऐसे में हम यहां आपको करी पत्ते से बने हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। जानें हेयर पैक तैयार करने का तरीका।

Image

Curry Leaves Mask for hair

काले, लंबे और घने बाल पाना कई लोगों का सपना होता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से इन दिनों बहुत से लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान रहते हैं। बालों को लंबा करने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि करी पत्ते की मदद से आप बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही बालों को काला, लंबा और घना बना सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह करी पत्ता का इस्तेमाल कर आप बालों को घना, लंबा और काला बना सकते हैं।

कैसे बनाएं करी पत्ता हेयर पैक?

करी पत्ता हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले क गिलास पानी में मुट्ठी भर मेथी दाना और एक मुट्ठी करी पत्ता डालें। इन दोनों ही चीजों को रातभर भिगोकर छोड़ दें। फिर अगले दिन इन दोनों चीजों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं।

इस्तेमाल करने का तरीका

जब आप हेयर पैक तैयार हो जाए तो इसे बालों पर अच्छी तरह अप्लाई करें। बेहतर रिजल्ट के लिए हेयर मास्क को लगभग आधे से एक घंटे तक लगाए रखें। फिर हेयर वॉश करें। करी पत्ता बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका हेयर पैक लगाने से हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

बालों के लिए वरदान है करी पत्ता

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व बालों की ग्रोथ में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं तो नियमित रूप से करी पत्ते से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। करी पत्ता, मेथी दाना और नारियल का तेल, ये तीनों चीजें बालों को जरूरी पोषण देने का काम करते हैं। ये हेयर पैक ड्राई बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article