Husband Wife Jokes For New Year 2026 (पति पत्नी रोमांटिक जोक्स प्यार के चुटकुले): साल 2026 की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। नए साल को अगर हंसी-खुशी के साथ शुरू किया जाए तो पूरा साल एकदम खुशहाल बितेगा। खासतौर से पति-पत्नी को इस दिन एक-दूसके को छेड़ते हुए कुछ रोमांटिक और मजेदार जोक्स जरूर भेजने चाहिए। जोक्स और चुटकुले चेहरे पर तुरंत ही मुस्कान ला देते हैं।
Funny New Year Jokes In Hindi-
1) पत्नी ने पति से पूछा- अगर मैं आपको 2-4 दिन नहीं दिखूं,
तो आपको कैसा लगेगा?
पति मन ही मन बहुत खुश हुआ!
उससे रहा नहीं गया और उसने तपाक से बोल दिया,
मुझे बहुत अच्छा लगेगा!
फिर क्या था.....
पत्नी सोमवार को नहीं दिखी, मंगलवार को नहीं दिखी
बुधवार को नहीं दिखी, गुरुवार को भी नहीं दिखी,
शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाकर थोड़ी-थोड़ी दिखी...
2) खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।
3) पति- ये सब्जी कैसी बनाई है? न नमक है, न मिर्च और न कोई स्वाद...
काम में तुम्हारा मन नहीं लगता, हर वक्त मोबाइल में लगी रहती हो।
पत्नी घूरते हुए बोली- पहले खुद की आखों के सामने से मोबाइल हटाओ,
बहुत देर से देख रही हूं पानी में डुबा डुबा कर रोटी खा रहे हो।
Pati Patni Jokes-
4) पत्नी (पति से)- जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो,
तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है
पति- घबराओ नहीं, मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है....
5) पति (पत्नी से)- एक लेखक ने लिखा है कि पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए
पत्नी (हंसते हुए)- देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया...
6) नई नवेली पत्नी- सुनोजी, तलाक चाहिए…दूसरी शादी करनी है।
पति- लेकिन क्यों ?
पत्नी- हमारी शादी की फोटोज को कम लाइक्स मिले हैं।
Husband Wife Funny Chutkule-
7) पति- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आई थी.
वाह क्या लड़की थी...!
पत्नी- अकेले आई होगी?
पति- तुम्हें कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब में आया था...!!
8) पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े किसी को दान कर दूं क्या?
पति - नहीं फेंक दे, क्या दान करना?
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं,
किसी के काम आ जाएंगे
पति - तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे, वह क्या भूखी प्यासी होगी...
9) पति- दिन भर सोती रहती हो
पत्नी- तो क्या आराम भी ना करूं.
पति- चाय बना दो जल्दी से
पत्नी- खुद बना लो ना
पति- मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी- हां तो मेरे भी गले में दर्द है
पति- ठीक है इधर आओ,
तुम मेरा सर दबा दो
और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं...!!
10) पत्नी जैसे ही चाय बनाकर लाई
पति- फीकी चाय बनाई है ना?
डॉक्टर ने मुझे मीठी चाय पीने को मना किया है
पत्नी- अब मैं अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी,
लड्डू खाकर पी लेना, फीकी लगेगी
पति बेहोश.....
