Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा (Hindi Diwas) के महत्व और इसकी समृद्ध विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2023) मनाया जाता है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। ये दिन दुनियाभर में एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी (Hindi) के बारे में जागरूकता फैलाने और देश में आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में हिंदी को अपनाने का जश्न मनाने का दिन है।
इसके अलावा ये दिन इतिहासकार, भाषाविद् और धर्मशास्त्री राजेंद्र सिम्हा की जयंती भी है, जिन्होंने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में विकसित करने में बहुत योगदान दिया। हिंदी दिवस न केवल भाषा के बारे में जागरूकता फैलाता है बल्कि इसकी सुंदरता की सराहना करने का अवसर भी प्रदान करता है।
हिंदी दिवस का इतिहास (Hindi Diwas History)
हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर, 1949 को अस्तित्व में आया, जब भारत की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया। मंदारिन और अंग्रेजी के बाद हिंदी विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 2011 की जनगणना के अनुसार इस भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 43.6 प्रतिशत है। हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द 'हिंद' से हुई है, जिसका अर्थ है 'सिंधु की भूमि।' हिंदी भाषा को भारत और नेपाल, फिजी जैसे देशों की विरासत भी माना जाता है। टोबैगो, गुयाना, मॉरीशस, त्रिनिदाद और सूरीनाम में बड़ी संख्या में हिंदी भाषी हैं।हिंदी दिवस का महत्व (Hindi Diwas Significance)
14 सितंबर को हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, कई स्कूल और सांस्कृतिक समाज हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसी उद्देश्य से सरकारी कार्यालयों में भी हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है और उन्हें प्रेरित करने के लिए इस दिन हिंदी भाषा पुरस्कार भी दिये जाते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति उन सभी लोगों को सम्मानित करते हैं जिन्होंने हिंदी भाषा के क्षेत्र में कुछ हासिल किया है। हिंदी दिवस एक हफ्ते तक मनाया जाता है, जिसे हिंदी पखवाड़ा के नाम से जाना जाता है।हिंदी दिवस विशेज (Hindi Diwas Wishes)
हिन्दुस्तान की है शान हिंदी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिंदी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी,
हर दिल का अरमान है हिंदी।
हैप्पी हिंदी दिवस
हिंदी में समाया है पूरा संसार,
हिंदी देती है सब भाषाओं को प्यार,
राजभाषा है ये हमारी,
हमको है ये सबसे प्यारी,
आप सभी को हिंदी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।
हिन्दुस्तान की है शान हिन्दी,
हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी,
एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी,
हर दिल का अरमान है हिन्दी,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हाथ में तुम्हारे देश की शान,
हिन्दी अपनाकर तुम बनो महान,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दी और हिन्दुस्तान हमारा हैं और हम इसकी शान हैं,
हमारा एक हैं और एक हमारी जान हैं,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिन्दी भाषा पर,
सम्मान देना और दिलाना दायित्व हैं हम पर,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
हिन्दी है हमारी मातृ भाषा,
हिन्दी है हमें बड़ी प्यारी,
हिन्दी की सुरीली वाणी,
हमें लगे हर पल प्यारी,
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
