गंजी हो रही है खोपड़ी तो अमरूद के पत्ते से धोएं बाल, 30 दिन में बंद होगा हेयरफॉल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Guava Water For Hair Growth: अगर आपको काफी ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है तो आपको अमरूद के पत्ते से बाल धोना चाहिए। ये एक फल आपकी गंजी हो रही खोपड़ी को ठीक कर सकता है। अमरूद के पत्ते को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये न सिर्फ झड़ते बाल बल्कि ग्रे हेयर से भी छुटकारा दिला सकता है।

Guava Water For Hair Growth: आजकल के समय में हर दूसरा इंसान झड़ते बालों से परेशान है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने ही हेयर ट्रीटमेंट और कैमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। हालांकि, इन प्रोडक्ट्स से भी कुछ खास असर नहीं दिखता और ये नुकसान भी करते हैं। ऐसे में आपको घरेलू उपाय को ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो सेहत के साथ आपके बाल के लिए भी अमृत जैसा है। इस फल का नाम है अमरूद। अमरूद के पत्ते बालों के लिए बेस्ट होते हैं। इसके पत्ते के पानी से बाल धोने से बाल झड़ने बंद हो जाते हैं तो इसका हेयर मास्क लगाने से ग्रे हेयर से भी छुटकारा मिल जाता है। यहां से आप अमरूद को बालों पर इस्तेमाल करने का सही तरीका देख सकते हैं।

how to wash hair with guava leaves

अमरूद का पानी ऐसे करें तैयार-

अमरूद के पत्तों का पानी बनाने के लिए सबसे पहल 1 लीटर पानी में मुट्ठी भर अमरूद के पत्तों को धोकर डाल दीजिए। अब इन पत्तों को 10 से 15 मिनट तक उबाल लीजिए। जब पानी पककर आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बॉटल में भर लें। जब भी आप हेयरवॉश करें तो शैंपू में इस पानी को मिक्स करके बाल धो लें। इससे झड़ते बालों में मदद मिलती है।

End of Feed