लाइफस्टाइल

बेजान बालों में भी आ जाएगी नई जान, इस तरह करें रीठा का इस्तेमाल, सफेद बालों की होगी छुट्टी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 17, 2025, 07:03 AM IST

बालों की देखभाल के लिए आजकल ज्यादातर लोग हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये बालों को कहीं न कहीं नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप रीठा पानी का इस्तेमाल कर बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें रीठा पानी के इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

How to use reetha for hair care

आज की खराब लाइफस्टाइल की वजह से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं हो रही है। हेयर केयर के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स बालों को डैमेज कर रहे हैं। बालों के सफेद होने और झड़ने की सबसे बड़ी वजह है खराब लाइफस्टाइल। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए रीठा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जान लें रीठा के इस्तेमाल का क्या है सही तरीका।

बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें रीठा का पानी

रीठा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे शैंपू की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए गर्म पानी में रात भर रीठा को भिगोकर रख दें। फिर सुबह इसे मैश कर लें और फिर इसे छान लें। अब इस पानी का इस्तेमाल बालों पर करें।

बालों के लिए रीठा पानी के फायदे

बालों को बनाए मजबूत

रीठा पानी बालों के रोम को मजबूत बनाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। यह बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

डैंड्रफ से छुटकारा

रीठा पानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और बालों से जुड़ी अन्य समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से खुजली की समस्या भी कम होती है।

बेजान बालों के लिए

रीठा का पानी आपके बेजान बालों में जान ला सकता है। यह पहले तो बालों की ड्राईनेस को कम करता है। फिर इसके टैक्चर को सही करता है और इसमें जान लाता है।

बालों को करे काला

रीठा का उपयोग प्राचीन काल से बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए किया जाता रहा है। यह सफेद बालों को काला करने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article