इस मिट्टी से दें बालों को नई जान, रेशम के धागे से चमकेंगे बाल, डैंड्रफ से भी मिलेगी मुक्ति

हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और चमकदार हों, लेकिन प्रदूषण, धूल, गलत खान-पान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कारण बालों की सेहत सबसे ज्यादा प्रभावित होती है।

कई बार बाल झड़ने लगते हैं, स्कैल्प पर खुजली होती है या बाल बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के हेयर सीरम, शैंपू और ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असली नतीजा बहुत कम ही मिलता है। दरअसल, बालों की जड़ें तभी मजबूत होती हैं जब स्कैल्प साफ हो और उसमें प्राकृतिक पोषण पहुंच सके। यही वजह है कि आजकल फिर से लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं और इसी आयुर्वेदिक खजाने में एक अनमोल चीज है मुल्तानी मिट्टी।

Multani Mitti for Silky hairs

मुल्तानी मिट्टी से पाएं बालों में नई जान, स्कैल्प की सफाई के साथ डैंड्रफ भी होगा दूर (Photo: iStock)

मुल्तानी मिट्टी सदियों से त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बालों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद खनिज तत्व जैसे मैग्नीशियम, कैल्शियम और सिलिका बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं। यह स्कैल्प की सफाई बहुत अच्छे से करती है, जिससे तेल, धूल और गंदगी मिनटों में निकल जाती है। जब सिर की त्वचा स्वच्छ होती है, तो बालों की ग्रोथ अपने आप बढ़ जाती है।

End of Feed