लाइफस्टाइल

Devuthani Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: अपनों पर बरसाएं भगवान विष्णु की कृपा, भेजें देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, Photos

Devuthani Ekadashi 2025 Wishes in Hindi (देवउठनी एकादशी शुभकामना) Wishes, Quotes, Images, WhatsApp Status in Hindi: देवउठनी एकादशी 2025 के इस शुभ अवसर अपनों पर बरसाएं भगवान विष्णु की कृपा। यहां से भेजें देवउठनी एकादशी के शुभकामना संदेश, देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं और देवउठनी एकादशी की फोटो, इमेज, मेसेज आद‍ि।

Image

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, स्टेटस, फोटोज

Devuthani Ekadashi 2025 Wishes in Hindi: आज देवउठनी एकादशी का पावन मौका है। देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाने वाला यह पर्व खास महत्व रखता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा (चातुर्मास) से जागते हैं। इसी दिन से शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि फिर शुरू हो जाते हैं। उत्तर भारत, खासकर बिहार-यूपी में देवउठनी एकादशी धूमधाम से मनाते हैं। मंदिरों में विष्णु जी की मूर्ति को स्नान कराकर नई पोशाक पहनाई जाती है। लोग एक दूसरे को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आप भी इस दिन अपने दोस्त, सहकर्मी या परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेज भगवान विष्णु की कृपा बरसा सकते हैं। यहां देखें देवउठनी एकादशी के शुभकामना संदेश हिंदी में:

Dev Uthani Ekadashi 2025 Ki Hardik Shubhkamnaye Images, Quotes in Hindi

1. गन्ने के मंडप सजाएंगे हम,

विष्णु जी को जगाएंगे हम,

एकादशी का पर्व मिलकर मनाएंगे हम,

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं!

Devuthani Ekadashi Wishes Status

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

2. हर घर के आंगन में तुलसी

तुलसी बड़ी महान है

जिस घर में ये तुलसी रहती

वो घर स्वर्ग सामान है

देवउठनी एकादशी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

3. एकादशी का यह पर्व आपके लिए खुशी और सफलता लेकर आए,

आपको देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं

इस देवउठनी एकदादशी में आपके घर सुख – समृद्धि

और खुशियां हज़ार आएं

हैप्पी देवउठनी एकादशी 2025

5. भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी आपको सभी सुख, धन और समृद्धि प्रदान करें।

आपको और आपके परिवार को देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।

Devuthani Ekadashi Wishes Messages

देवउठनी एकादशी की हार्दिक बधाई

6. भगवान विष्णु के नींद से जागने की

सभी भक्तों को बधाई

देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं!

7. उठो देव हमारे,

उठो इष्ट हमारे,

खुशियों से आंगन भर दो,

देवउठनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. आपको देवउठनी एकादशी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान विष्णु आपकी सभी समस्याओं को दूर करें और आपको सभी बाधाओं का सामना करने की शक्ति दें।

9. सबसे सुंदर वो नजारा होगा,

दीवार पे दीयों का माला होगा ,

हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी

और आपके लिए पहला विश हमारा होगा,

देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं।

Devuthani Ekadashi Greetings

देवउठनी एकादशी 2025 की हार्दिक बधाई

10. तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे

सज गई उनकी जोड़ी

तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए

जल्दी ले के आओ पिया डोली

देवउठनी एकादशी 2025 की शुभकामनाएं

देवउठनी एकादशी के अवसर पर हम श्री हरि से प्रार्थना करते हैं कि आपको सही रास्ता दिखाने के लिए उनका आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव बना रहे।

देवउठनी एकादशी की शुभकामनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article