दोगुना बढ़ेगा चेहरे का निखार, बस शहद में मिलाकर लगा लें ये खास चीजें, ऑफिस में सब पूछेंगे निखरी त्वचा का राज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 1, 2024, 11:27 AM IST

स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ स्किन की रंगत को भी सुधारने में सहायक है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार दिखे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अगर शहद में कुछ नेचुरल चीजों को मिला दिया जाए तो स्किन को और भी ज्यादा ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शहद के साथ मिलाकर लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

How to use honey to get glowing skin

शहद और दूध

इसके लिए दो स्पून शहद में दो स्पून दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। लगभग 15 मिनट बाद इसे धो लें। ये स्किन पर क्लींजर की तरह काम करेगा

End of Feed