लाइफस्टाइल

दोगुना बढ़ेगा चेहरे का निखार, बस शहद में मिलाकर लगा लें ये खास चीजें, ऑफिस में सब पूछेंगे निखरी त्वचा का राज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 1, 2024, 11:27 AM IST

स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ साथ स्किन की रंगत को भी सुधारने में सहायक है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

Image

How to use honey to get glowing skin

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार दिखे। इसके लिए लड़कियां तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि शहद का इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। स्किन की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। अगर शहद में कुछ नेचुरल चीजों को मिला दिया जाए तो स्किन को और भी ज्यादा ग्लोइंग बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शहद के साथ मिलाकर लगाने से स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं।

शहद और दूध

इसके लिए दो स्पून शहद में दो स्पून दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। लगभग 15 मिनट बाद इसे धो लें। ये स्किन पर क्लींजर की तरह काम करेगा

शहद और दही

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप शहद और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक स्पून शहद में दो स्पून दही को मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर फेस वॉश कर लें। इससे स्किन का रूखापन कम होगा और चेहेर पर निखार आएगा।

शहद और केला

एक केले को मैश कर लें और फिर इसमें शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर कुछ देर बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपको पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलेगा और स्किन ग्लो करेगा।

शहद और गुलाब जल

शहद और गुलाब जल का इस्तेमाल कर भी आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। इसके लिए एक स्पून शहद में दो स्पून गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। इससे डेड स्किन हटेगी और रंगत में सुधार आएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article