लाइफस्टाइल

लंबे- घने और 10 गुना मजबूत होंगे बाल, इन 3 तरीकों से करें अलसी का इस्तेमाल

How To Use Flaxseed For Hair Growth (बालों में अलसी कैसे लगाएं): इन दिनों हर कोई झड़ते और कमजोर बालों से परेशान है। ऐसे में किचन में रखा अलसी का बीज कारगर साबित हो सकता है। यहां से आप जानें कि अलसी को आप अपने बालों के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

बालों में अलसी कैसे लगाएं (pic credit: Canva)

How To Use Flaxseed For Hair Growth (बालों में अलसी कैसे लगाएं): अलसी बालों के लिए एक प्राकृतिक वरदान मानी जाती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E, लिगनन और प्रोटीन होते हैं, जो बालों को मजबूत, चमकदार और घना बनाते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अलसी को किन 3 तरीकों से अपने बाल में लगा सकते हैं।

अलसी जेल

अलसी का जेल बालों को मुलायम, सिल्की और फ्रीज़-फ्री बनाने के लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए 2 टेबलस्पून अलसी के बीज 2 कप पानी में डालें। फिर गैस पर धीमी आंच पर 7–10 मिनट उबालें, जब तक जेल जैसा गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। ठंडा होने पर महीन कपड़े से छान लें। इसमें चाहें तो 1 चम्मच नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिला सकते हैं। इसे आप थोड़े गीले बालों पर लगाएँ। 30–45 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें। ये बालों में नमी बनाए रखता है और बाल को टूटने से बचाता है।

अलसी तेल

अलसी का तेल बालों की जड़ों को पोषण देने और बाल झड़ने से रोकने के लिए सही है। सबसे पहले हल्का गुनगुना अलसी का तेल लें। उँगलियों से सिर की त्वचा पर 5–10 मिनट तक मसाज करें। बालों को शावर कैप से ढककर 1–2 घंटे (या रातभर) छोड़ दें। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है, डैंड्रफ कम करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

अलसी हेयर मास्क

अलसी का मास्क डीप कंडीशनिंग और ड्राई बालों को रिपेयर करने के लिए बेस्ट है। सबसे पहले 2 टेबलस्पून अलसी जेल, 1 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून नारियल या ऑलिव ऑयल और 1 टीस्पून शहद को एक बाउल में डालें। फिर इन्हें मिलाएं। अब बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएँ। 30–40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये रूखे, बेजान बालों को मुलायम बनाता है और बालों में नेचुरल चमक लाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article