लाइफस्टाइल

गंजी हो रही खोपड़ी पर भी उग जाएंगे बाल, बस ऐसे करें मेथी दाने का इस्तेमाल, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

Fenugreek Seeds For Hair Growth: लंबे, घने और काले बालों के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। खासतौर से महिलाएं बाजार में मिलने वाले हर प्रोडक्ट पर भरोसा कर लेती हैं, लेकिन उनमें कैमिकल भी होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दादी-नानी का बताया एक घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिससे आपके बाल दोगुनी तेजी से बढ़ेंगे।

Image

Fenugreek Seeds For Hair Growth In Hindi

Fenugreek Seeds For Hair Growth: लंबे, घने और काले बाल भी भला किसे नहीं पसंद। लेकिन आजकर धूप, धूल और खराब लाइफस्टाइल सबसे पहले हमारे बाल ही छीन रही है। ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाले तेल, शैंपू और शिरम का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स भी लंबे समय तक साथ नहीं देते और इनमें मौजूद कैमिकल भी आपके लिए नुकसान दायक है। ऐसे में आपको घरेलू उपाय की तरफ देखना चाहिए। पूराने समय में दादी-नानी के बाल बेहद खूबसूरत होते थे, इसका कारण था कि तब वो सिर्फ घरेलू उपाय पर भरोसा करती थीं। आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके झड़ते बाल वापस आने लगेंगे। इतना ही नहीं, बाल मोटे और घने भी होंगे। इस उपाय को आजमाने के लिए आपको बस अपनी रसोई से कुछ चीजें निकालनी हैं।

मेथी दाने का पानी बनाने की सामग्री-

पानी- 2 चम्मच

मेथी दाना- 2 चम्मच

कड़ी पत्ता- 1 कटोरी

एलोवेरा- 1 कटोरी कटा हुआ

ऐसे बनाएं मेथा दाने का पानी-

मेथी दाने का पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है और उसमें 2 गिलास पानी डालकर गैस पर मीडियम फ्लेम में गर्म कर लेना है। इसके बाद पानी में मेथी दाना, कड़ी पत्ता और एलोवेरा जानकर अच्छे से पका लेना है। आप सभी चीजों को पानी में तबतक पकाएं जबतक पैन में रखा पानी आधा न हो जाए। अब इस पानी को एक बाउल में छान लें और कटोरी में रखकर नॉर्मल टेम्प्रेचर में आने दें। आपका मेथी दाना पानी तैयार है।

ऐसे करें इस्तेमाल-

अगर आप ये सोचकर कंफ्यूज हैं कि इसे आपको इस्तेमाल कैसे करना है तो बता दें कि जब पानी ठंडा हो जाए तो कटोरी में अपनी पसंद के शैम्पू का एक पैकेट या फिर 1 चम्मच शैम्पू मिलाकर अच्छे से घोल लें। फिर और नहाते समय अपने बालों में डाल लें। 5 मिनट तक इस पानी से बालों की मसाज करें और फिर जब झाग बन जाए तो हेयर वॉश कर लें। 2 हफ्ते तक जब भी आप बाल धोएं तो इसी नुस्खे का इस्तेमाल करें और फिर देखें कैसे धीरे-धीरे आपके बालों की लंबाई जमीन को छूती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article