लाइफस्टाइल

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए करें कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल, जानें यूज का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 3, 2024, 11:34 AM IST

Coffee For Skin Care: स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर भी आप स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Image

Coffee Face Packs For Glowing Skin

Coffee For Skin Care: धूप, धूल और मिट्टी का सीधा असर चेहरे पर देखने को मिलता है। स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कॉफी का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कॉफी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। कॉफी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में भी सहायक है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कॉफी किस तरह से इस्तेमाल करना स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

Coffee Face Packs For Glowing Skin

कॉफी और बेसन फेस पैक

पिंपल्स को दूर करने के लिए आप कॉफी और बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए 3 चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच बेसन, 3 चम्मच शहद और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। चेहरे पर चांद सा नूर दिखेगा।

कॉफी और हल्दी फेस पैक

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ये फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर में डेढ़ चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद इस फेस पैक को ठंडे पानी से धो लें।

कॉफी और नींबू का फेस पैक

चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने और निखरी त्वचा पाने के लिए आप कॉफी-नींबू का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस में कॉफी पाउडर मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इस पेस्ट को धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article