लाइफस्टाइल

Skincare Tips in Pollution: जहरीली हवा ने छीन लिया है त्वचा का निखार, तो फॉलों करें ये वाली सिंपल स्किनकेयर टिप्स

Skincare Tips in Pollution: बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण कई लोगों को त्वचा संबंधित दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन का इस समय में खास ख्याल रखना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल स्किनकेयर टिप्स फॉलों कर सकते हैं।

Image

How to take care of skin in pollution

Skincare Tips in Pollution: लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं समस्याओं में से कुछ त्वचा से जुड़ी हुई भी हैं, प्रदूषण वाली जहरीली हवा जितनी खराब आपके भीतरी शरीर के लिए है। उतनी ही खराब आपकी बाहरी त्वचा के लिए भी है। धुंध, धूल और जहरीले कण त्वचा के लिए एक बड़ी चुनौती बन गए हैं, जिससे एक्ने, रैशेज, एलर्जी और समय से पहले बुढ़ापा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रदूषण से अगर अपनी त्वचा को बचाना चाहते हैं, तो ये वाली सिंपल और असरदार स्किनकेयर टिप्स फॉलों करना काम का हो सकता है।

डबल क्लींजिंग है जरूरी

बाहर से घर आने के बाद सिर्फ फेसवॉश से चेहरा धोना काफी नहीं है। पहले तेल आधारित क्लींजर (जैसे कोकोनट ऑयल या माइसेलर वाटर) का इस्तेमाल करें, जो प्रदूषण के कणों और सनस्क्रीन को अच्छी तरह हटा सके। इसके बाद हल्के फेसवॉश से चेहरा धोएं।

सनस्क्रीन लगाएं

सिर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्कि सर्दियों और बादलों वाले दिनों में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और प्रदूषण से बचाने में मदद करती है।

एंटी ऑक्सीडेंट्स करें शामिल

अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन में विटामिन सी, विटामिन ई या नियासिनामाइड युक्त सीरम या मॉइस्चराइजर शामिल करें। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रदूषण से होने वाले नुकसान को रोकने और त्वचा की रिपेयर में मदद करते हैं।

पानी पिएं

त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और त्वचा में कसाव बना रहता है।

मास्क या दुपट्टा पहने

जब भी बाहर निकलें, चेहरे को स्कार्फ या मास्क से अच्छी तरह ढक लें। इससे प्रदूषण के सीधे संपर्क में आने से बचाव होगा।

संतुलित खाना है महत्वपूर्ण

अपने खानपान में विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें जैसे संतरे, बेरीज, पालक, गाजर, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। ये त्वचा को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article