लाइफस्टाइल

नौतपा में स्किन का हो गया है बुरा हाल, जानें कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल?

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2024, 10:08 AM IST

गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। प्रचंड गर्मी की वजह से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। 'नौतपा' नौ दिनों तक पड़ने वाली प्रचंड गर्मी है। इसकी वजह से लोगों का हाल बुरा है। नौतपा ने स्किन का हाल भी बुरा कर दिया है। ऐसे में जानिए नौतपा से बचने के लिए स्किन की कैसे करें देखभाल।

Image

How to take care of skin in nautapa

नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। 25 मई से नौतपा ने अपना प्रकोप देशभर में बरसाना शुरू कर दिया है। 'नौतपा' नौ दिनों तक पड़ने वाली प्रचंड गर्मी को कहा जाता है। इस भीषण गर्मी की वजह से स्किन का सबसे बुरा हाल होता है। स्किन पर लाल चकत्ते होने लगते हैं। इसके साथ ही पसीना भी खूब चलता है। ऐसे में नौतपा के समय स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में अगर स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो पिम्पल्स, झुर्रियां और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं होने लगती है। नौतपा की वजह से स्किन डल और बेजान सी दिखने लगती है। इसके साथ ही स्किन पीला भी पड़ जाता है। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ स्किन केयर टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप नौतपा में अपनी स्किन का खास ध्यान रख सकते हैं।

ऐसे रखें स्किन का ख्याल

1. नौतपा यानी प्रचंड गर्मी से स्किन को बचाने के लिए ये बेहद जरूरी है कि 11 से 3 बजे के बीच बाहर धूप में ना निकलें। इस समय निकलने से स्किन डैमेज हो सकती है। सूरज की किरणों से निकलने वाले यूवी रेंज स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और स्किन सनबर्न का शिकार हो सकती है।

2. अगर जरूरी काम की वजह से आप बाहर निकल रहे हैं तो सनग्लासेस और छाता का जरूर इस्तेमाल करें।

3. धूप में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। नौतपा से स्किन को बचाने के लिए दिन में कम से कम 3-4 बार सनस्क्रीन लगाएं।

4. बाहर से आने के बाद फेस वॉश जरूर करें। ये चेहरे से धूल-मिट्टी को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकता है।

5. वहीं ड्राई स्किन की समस्या से जुझ रहे लोग रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

6. बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, जलजीरा या लस्सी और छाछ का सेवन करते रहे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article