लाइफस्टाइल

How To Style Sweater with Saree: ब्लाउज नहीं ठंड में साड़ी के साथ ऐसे पहने डिजाइनर स्वेटर, तुरंत कर लें नोट

How To Style Sweater with Saree: सर्दी की साड़ियों में ठंड से बचाव भी चाहिए लेकिन शॉल ओढ़कर अपना लुक नहीं खराब करना है। तो फिर साड़ी के साथ आप यूनिक और स्टाइलिश अंदाज में स्वेटर पहन सकते हैं। देखें साड़ी के साथ स्वेटर कैसे पहने, स्टाइलिंग टिप्स इन हिंदी।

Image

How To Style Sweater with saree

How To Style Sweater with Saree: सर्दियों का मौसम आते ही अक्सर साड़ी लवर महिलाएं अपनी पसंदीदा साड़ी और ब्लाउज को अलमारियों में रख देती हैं। क्योंकि ठंड में कट स्लीव्स ब्लाउज या बहुत ही पतले फैब्रिक वाली साड़ियां पहनना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर इस वेडिंग सीजन आपको भी अपने फैशन के साथ समझौता नहीं करना है, तो आप भी इन स्टाइलिंग टिप्स को फॉलों कर सकती हैं। जिससे आपकी साड़ी का लुक भी शानदार आएगा और ठंड भी नहीं लगेगी। इस वेडिंग सीजन आप ब्लाउज नहीं यूनिक लुक वाली स्वेटर्स को कातिलाना अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जैसे दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और अलिया भट्ट भी इस ट्रेंड को रॉक कर चुकी हैं। अगर आप भी इस सर्दी में अपनी साड़ी को एक नया अंदाज देना चाहती हैं, तो यहां हैं तीन आसान स्टेप -

क्लासिक ड्रेप

क्लासिक ड्रेप के साथ साड़ियां एकदम ही कमाल लगती हैं। इसके लिए आपको अपनी साड़ी को नॉर्मल अंदाज में पहन लेना है। फिर उसके साथ फिटेड या ढीला लंबा स्वेटर पहन लें। इस स्वेटर को आप साड़ी के ब्लाउज की तरह पहन सकती हैं। ताकि साड़ी का पल्ला स्वेटर के ऊपर रहे। इस स्टाइल में साड़ी का पल्ला और बॉर्डर दिखता रहता है, जो एक बैलेंस्ड और सोफिस्टिकेटेड लुक देता है। यह ऑफिस या फॉर्मल इवेंट्स के लिए परफेक्ट है।

ब्लेजर ब्लाउज

इस वाले लुक के लिए आप नॉर्मल साड़ी और ब्लाउज पहन लें और उसके ऊपर शोल्डर पर शॉल जैसे ब्लेजर को कैरी कर लें। इस स्टाइल में आपकी साड़ी बहुत ही क्लासिक लगेगी और आपको ठंड भी नहीं लगेगी। इसे आप बेल्ट के साथ भी और स्टाइलिश बना सकते हैं।

शॉल इफेक्ट

अगर आप कुछ यूनिक और ड्रामेटिक ट्राई करना चाहती हैं, तो यह तरीका आपके लिए है। इसके लिए आपको सबसे पहले स्वेटर पहन लेना है। फिर साड़ी के पल्ले को एक स्टोल या शॉल की तरह स्वेटर के ऊपर से क्रॉस करके ड्रेप कर लें। आप चाहे तो पल्लू को कंधे पर पिन से फिक्स भी कर सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article