Mixer Grinder Blade Sharpening Tips: रोजाना रसोई में इस्तेमाल होने वाला मिक्सर-ग्राइंडर समय के साथ पहले जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाता। मसाले बारीक नहीं पिसते, चटनी की बनावट बदल जाती है और मशीन को पहले से ज्यादा समय लगने लगता है। ऐसे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर एक घरेलू नुस्खा खूब वायरल होता है। जिसमें कहा जाता है कि मिक्सर में अंडे के छिलके या मोटा नमक पीसने से ब्लेड फिर से तेज हो जाते हैं। लेकिन क्या यह दावा सच है या सिर्फ एक मिथक? आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई...
मिक्सर-ग्राइंडर के ब्लेड कैसे तेज करें?
क्या सच में अंडे के छिलके से ब्लेड तेज हो जाते हैं?
यदि आप इसकी सीधा जवाब चाहते हैं को वह है - नहीं। जी हां अंडे के छिलके या नमक स्टील के ब्लेड को दोबारा धारदार (Sharpen) नहीं बनाते हैं।दरअसल इनका काम ब्लेड पर जमी सूखी मसालेदार परत, हल्की चिकनाई और छोटे कणों को घर्षण (Abrasion) के जरिए साफ करना होता है। जब ब्लेड की सतह साफ हो जाती है, तो वह पहले की तुलना में बेहतर तरीके से कटिंग और ग्राइंडिंग करने लगता है।
यही वजह है कि लोगों को लगता है कि ब्लेड तेज हो गए हैं, जबकि वास्तव में उनकी सफाई हुई होती है। यानी यह केवल एक डीप क्लीनिंग ट्रिक है, ब्लेड को शार्प करने की कोई तकनीक नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या सिर्फ चॉकलेट सूंघने से बढ़ सकती है जिम परफॉर्मेंस? जानिए इस अनोखे दावे का सच
कैसे करें इन नुस्खों का इस्तेमाल
यदि आप इन तरीकों आजमाना चाहते हैं तो कुछ सावधानियां जरूर रखें। सबसे पहले अंडे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। गीले छिलके या अंडे के अवशेष जार में बदबू और बैक्टीरिया पैदा कर सकते हैं। सूखे छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर जार में डालें और 20-30 सेकंड के छोटे-छोटे पल्स मोड में चलाएं। इसके बाद जार को गर्म पानी और हल्के डिशवॉश लिक्विड से अच्छी तरह धो लें।
इसके अलावा यदि आप मोटा नमक या सेंधा नमक भी जार की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका घर्षण ब्लेड के आसपास जमी परत हटाने में मदद करता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बच्चों को बनाएं फाइनेंशियली इंटेलिजेंट, हर पेरेंट को जानने चाहिए अंकुर वारिकू के ये 5 मनी रूल्स
मिक्सर कंपनियां क्या सलाह देती हैं
ज्यादातर होम एप्लायंस मैन्यूफैक्चर कंपनियां अपने यूजर मैनुअल में ब्लेड को तेज करने के लिए घरेलू नुस्खों की सिफारिश नहीं करते हैं। उनकी सलाह होती है कि मिक्सर का ओवरलोड इस्तेमाल न करें, लंबे समय तक लगातार न चलाएं और जरूरत पड़ने पर केवल ओरिजिनल स्पेयर ब्लेड ही लगवाएं।
इसके साथ ही यदि ब्लेड मुड़ गए हों, उनमें जंग लग गई हो या कटिंग एज घिस चुकी हो, तो किसी घरेलू उपाय की बजाय नया ब्लेड लगवाना ही सबसे सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है। घरेलू नुस्खों के विषय में की गईं ये गलतियां ब्लेड और मोटर दोनों की उम्र घटाती हैं
इस्तेमाल की आदतों में सुधार करें
- जार को क्षमता से ज्यादा भर देना
- बिना पर्याप्त पानी के बहुत हार्ड चीजें पीसना
- लगातार कई मिनट तक मिक्सर चलाना
- हर इस्तेमाल के बाद जार और ब्लेड को साफ न करना
- जार के नीचे लगे कपलर को गीला छोड़ देना
इन गलतियों से केवल ब्लेड ही नहीं, बल्कि मोटर और कपलर की उम्र भी कम हो सकती है।
कब बदल लेना चाहिए ब्लेड
यदि मसाले बार-बार मोटे पिस रहे हैं, ब्लेड पर जंग दिख रही है, ब्लेड का किनारा टूट गया है या मिक्सर पहले से ज्यादा आवाज करने लगा है, तो यह संकेत है कि अब ब्लेड बदलने की जरूरत है। ऐसे मामलों में घरेलू नुस्खे केवल अस्थायी राहत दे सकते हैं, लेकिन परमानेंट समाधान बदलाव से ही संभव है।
इसके अलावा मिक्सर को हमेशा पल्स मोड में चलाना मोटर पर कम दबाव डालता है। बहुत गर्म मसाले या उबलती सामग्री सीधे जार में न डालें। हर इस्तेमाल के बाद ब्लेड और जार को तुरंत साफ करें और नीचे लगे कपलर को सूखा रखें। इससे मशीन लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करती है।
