Ghar Par Shakarkandi Kaise Bhune (घर पर शकरकंदी कैसे भुने): सर्दियों के मौसम में जो मजा गर्मा गर्म शकरकंद खाने में है, वो कहीं और नहीं है। स्वाद और सेहत दोनों के लिए ही शकरकंद, जिसे स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है, बहुत ही बढ़िया होता है। इसमें विटामिन ए, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो काफी ज्यादा हेल्दी और स्वाद से भरपूर भी होता है। ऐसे में इन जाती हुई सर्द हवाओं में सुबह नाश्ते तो शाम की चाय के साथ टेस्टी शकरकंद हो जाए तो क्या ही बात है। हालांकि शकरकंद खाने का सबसे ज्यादा मजा चूल्हे पर भुनने में ही आता है, लेकिन घर पर ही बाहर वाला मजा लेना है, तो यहां देखें घर पर शकरकंद कैसे भुने -
शकरकंद कैसे भुने, How to Roast Sweet Potato
ओवन या एयर फ्रायर का उपयोग करके भूनना
ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस (400 डिग्री फारेनहाइट) पर प्रीहीट करें। फिर शकरकंद के टुकड़ों को एक बाउल में डालें और उन पर जैतून का तेल लगाएं। अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी टुकड़े तेल से कोट हो जाएं। अब इन टुकड़ों को एक बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और फिर उन्हें ओवन में 25-30 मिनट के लिए बेक करें। बीच-बीच में टुकड़ों को पलटते रहें ताकि वे समान रूप से भुनें। और बस स्वादिष्ट शकरकंद तैयार है अब भुनी हुई शकरकंद की चाट बना लें।
पैन या तवे पर भूनना
अगर ओवन या एयर फ्रायर उपलब्ध नहीं है, तो आप शकरकंद को पैन या तवे पर भी भून सकते हैं। एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और शकरकंद के टुकड़ों को उसमें डालें। मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें, जब तक कि शकरकंद नरम और सुनहरा भूरा न हो जाए।
घर पर शकरकंद चाट कैसे बनाएं
सामग्री:
2-3 शकरकंद
1 चम्मच जैतून का तेल या सामान्य तेल
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च पाउडर
थोड़ी काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और टेस्टी शकरकंद चाट तैयार है। इसी के साथ साथ ध्यान रखें कि शकरकंद को भूनने से पहले उसे नमक के पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इससे यह जल्दी नरम हो जाता है। अगर आप मीठा स्वाद पसंद करते हैं, तो भुने हुए शकरकंद पर थोड़ा सा शहद या मेपल सिरप डाल सकते हैं।
