लाइफस्टाइल

कील-मुंहासों का खत्म होगा नामोनिशान, अगर कर लिया टमाटर के फेस पैक का इस्तेमाल, जान लें बनाने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 26, 2024, 02:09 PM IST

बदलते मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स होना आम है। सर्दियों में लोग सबसे ज्यादा स्किन के ड्राई होने से परेशान रहते हैं। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि टमाटर फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स से आप हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Image

How to make tomato face pack

सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई होना एक आम बात है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। वहीं कुछ लोग के चेहरे पर ड्राईनेस की वजह से पिंपल निकल आते हैं। कील-मुंहासे और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप टमाटर के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें टोमेटो फेस पैक बनाने का आसान तरीका।

टमाटर और शहद

स्किन को डीप क्लीन करने और कील मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर और शहद के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे से एक्सट्रा ऑयल कम होता है। फेस पैक तैयार करने के लिए टमाटर को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर चेहरे को धो लें।

टमाटर और नींबू

टमाटर और नींबू दोनों ही विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ये फेस पैक आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए टमाटर को मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें। 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

टमाटर, दही और बेसन

अगर आपके चेहरे पर बार बार पिंपल निकल आ रहे हैं तो ये फेस पैक आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। फेस पैक बनाने के लिए दो बड़े चम्मच टमाटर का गूदा, एक बड़ा चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच बेसन को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर चेहरे को अच्छी तरह साफ करके फेस पैक को अप्लाई करें। इससे पिंपल की समस्या से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

टमाटर और चीनी

डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए टमाटर को मैश करके उसका रस निकाल लें। फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article