लाइफस्टाइल

Korean Glass Skin Remedy: चेहरे के लिए ऐसे बनाएं चावल के पानी का टोनर, 10 दिन में दिखेगा असर तो मिलेगी कोरियन ग्लास स्किन

Korean Glass Skin Remedy: एशियाई देशों में स्किन केयर के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल खूब किया जाता है। खासतौर से कोरिया में तो ये महिलाओं के स्किन केयर रूटीन में शामिल है। चावल का पानी एक बेहतरीन टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये बताते हैं कि आप घर पर चावल के पानी से अपने चेहरे के लिए टोनर कैसे बना सकते हैं।

Image

how to make rice water toner at home for face

Korean Glass Skin Remedy: आजकल हर किसी को कोरियन ग्लास स्किन चाहिए। हालांकि, मौसम के हालात और खानपान ऐसा है कि चेहरे का निखार गायब होता जा रहा है। अच्छे से अच्छे स्किन पर भी दाग और मुंहासे आने लगे हैं। ऐसे में कई सारी महिलाएं पार्लर का सहारा लेती हैं। वैसे तो ये आपकी जेब पर भी महंगा पड़ता है। इसलिए आपको घरेलू उपाय कर लेने चाहिए। होम रेमेडीज पॉकेट फ्रेंडली होती हैं और इनमें कैमिकल इस्तेमाल नहीं होता इसलिए इनके साइड इफेक्ट भी नहीं होते।

क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में रखा चावल आपको ब्राइट और खूबसूरत स्किन दे सकता है। एशियाई देशों में चावल का बतौर स्किन केयर प्रोडक्ट खूब इस्तेमाल होता है। कोरिया में भी लोग इसे निखार पाने और बेदाग त्वचा के लिए इस्तेमाल में लाते हैं। अगर आप चाहें तो यहां दिए टिप्स को फॉलो करके घर पर ही चावल के पानी का टोनर बना सकती हैं।

चेहरे के लिए चावल का पानी बनाने की सामग्री-

1) बासमती चावल

2) पानी

3) स्प्रे बोतल

चेहरे के लिए चावल का पानी बनाने की विधि-

चावल को धोएं-

सबसे पहले एक कटोरे में बासमती चावल लें और इसे अच्छी तरह धो लें। धोते समय पानी को कई बार बदलें, ताकि चावल का स्टार्च निकल जाए।

चावल को भिगोएं-

धुले हुए चावल को एक बर्तन में डालें और उसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालें। चावल को कम से कम 30 मिनट या रात भर के लिए भिगो दें।

पानी को छान लें-

भिगोए हुए चावल को छान लें और पानी को एक साफ बोतल में निकाल लें।

पानी को फ्रिज में रखें-

छाने हुए पानी को एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे फ्रिज में रख दें।

चावल के पानी का टोनर लगाने के फायदे-

बता दें कि चावल का पानी उम्र बढ़ने के संकेत रोकता है, मुँहासे कम करता है, सनबर्न को ठीक करता है, त्वचा को पोषण देने के साथ रंग को भी निखारता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article