Khichdi recipe in hindi (खिचड़ी रेसिपी): बरसात का सुहाना मौसम है, ऐसे में लंच या डिनर के लिए कुछ हल्का सा ही खाने का मन है। तो फिर खिचड़ी का शानदार प्रोग्राम बनाकर बहुत आनंद उठाया जा सकता है। आप घर पर ही शानदार बटर खिचड़ी बना सकते हैं, जो खुद करीना कपूर को भी बहुत ज्यादा पसंद है। करीना अक्सर ही चावल और दाल वाली घर की मसालेदार खिचड़ी खातीं हैं, और इस डिश की तुलना वे दुनिया की स्वादिष्ट डिशेज से भी नहीं कर सकती हैं। देखें करीना कपूर की फेवरेट खिचड़ी की बढ़िया और आसान सी रेसिपी।
ये भी पढ़ें: मानसून स्पेशल क्रिस्पी कॉर्न चाट रेसिपी
How to make Dal Khichdi
मात्र 20 से 25 मिनट में ही आप शानदार सब्जी और मसालों वाली खिचड़ी बनाकर सर्व कर सकते हैं। ये रही लजीज खिचड़ी की रेसिपी जो आप आसानी से 3 लोगों को खिला सकते हैं।
सामग्री
- एक कप अरहर की दाल
- एक कप चावल
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच हींग
- नमक
- दो लौंग
- घी
- दालचीनी
- कालीमिर्च
- लाल मिर्च
- हरी मिर्च बारीक कटे हुए प्याज
- बारीक कटी हुई लहसुन
- टमाटर
- मिर्ची पाउडर
- जीरा
Khichdi recipe
- 3 लोगों के हिसाब से लजीज दाल चावल की खिचड़ी बनाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको दाल और चावल दोनों को ही साफ पानी से करीब दो तीन बार धो लेना होगा।
- एक बार जब आप दाल और चावल को धो लें फिर आपको एक कूकर में दाल, चावल, हल्दी, हींग, नमक संग करीब चार से पांच कप पानी मिलाना होगा। कूकर में सारी सामग्री मिला देने के बाद आपको कूकर को तीन सीटी आने तक पकाना है।
- ऐसे तीन सीटी आने तक आपके दाल चावल बहुत ही बेहतरीन तरीके से पक जाएंगे।
- अब बारी आती है, खिचड़ी में स्वाद का तड़का लगाने की, तो ऐसे में आपको सबसे पहले एक कढ़ाई लेनी है और उसमें घी या तेल गर्म कर लेना है।
- तेल घी गर्म हो जाने के बाद जीरा, लहसुन, प्याज, आलू, मिर्च, टमाटर समेत आपको खिचड़ी में जो भी सब्जियां डालनी है, वो डालकर अच्छे से थोड़ा फ्राई कर लीजिए।
- एक बार जब सारी सब्जियां पक जाएं, तब कढाई में दाल चावल मिलाकर अच्छे से उन्हें भी थोड़ा फ्राई कर लें।
- या फिर आप तड़के को भी कूकर में जोड़ सकते हैं, करीब दो मिनट के लिए थोड़ा चलाने के बाद आपकी खिचड़ी तैयार हो जाएगी।
