लाइफस्टाइल

बालों में लगाएं इस मसाले का तेल, हफ्तेभर में दिखेगा असर, जानें तैयार करने का आसान तरीका

Fenugreek Seeds For Hair Fall: झड़ते बाल इन दिनों हर किसी की समस्या है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आज हम आपके लिए एक रामबाण उपाय लेकर आए हैं। इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर आप हफ्तेभर में ही अपने गिरते बालों से छुटकारा पा सकते हैं और आपके बाल लंबे- घने और मतबूत हो जाएंगे।

Image

How To Make Fenugreek Seeds Oil At Home For Hair Growth

Fenugreek Seeds For Hair Fall: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि हर कोई पेट और बाल से परेशान है। झड़ते बाल आपकी खूबसूरती छिन लेते हैं और कॉन्फिडेंस भी कम करते हैं। एक बार बाल गिर गए तो उन्हे वापस बढ़ाना भी काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा कारगर उपाय बताने वाले हैं, जो आपके बजट में ही बालों को झड़ने से रोक देगा। आपकी किचन में ही रखा एक मसाला है, जिसका तेल बनाकर आपको अपने बालों में लगाना है और बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं मेथी दाना की। इसका तेल बालों पर जादुई असर दिखाता है।

घर पर ऐसे बनाएं मेथी दाने का तेल -

बालों पर मेथी के दानों का तेल बनाकर लगाने के लिए सबसे पहले मेथी के दानों को कूटकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को खुरदुरा रखें और बहुत ज्यादा ना पीसें। इसके बाद इनमें थोड़ा नारियल का तेल डालें और गर्म करें। नारियल का तेल पाउडर से ज्यादा रखें जिससे पेस्ट ना बने बल्कि कंसिस्टेंसी पतली ही रहे। इसके बाद एक से हफ्ते के लिए इस तेल को जस का तस ही छोड़ दें और रोजाना इसपर धूप लगाएं। एक हफ्ते बाद मेथी का तेल इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

ऐसे करें मेथी दाने के इस तेल का इस्तेमाल-

जब भी इस तेल को बालों पर लगाएं तो पहले हल्का गर्म कर लें। इसे सिर पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और फिर पूरे बालों में लगाकर एक घंटा रखें। अब सिर धोकर साफ कर लें। बालों को बढ़ाने में इस तेल का कमाल का असर दिखता है।

क्यों इतना असरदार है मेथी दाना-

मेथी के दाने आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही तत्व बालों को बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं। इन पीले दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और साथ ही इनमें एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं। मेथी के दानों में निकोटिनिक एसिड भी होता है जो स्कैल्प से डैंड्रफ को हटाता है और जमे हुए बिल्ड अप को कम करता है। मेथी के दाने पतले बालों को मोटा बनाने में भी मदद करते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article