लाइफस्टाइल

घर पर Detox Water कैसे बनाएं? यहां से नोट करें खीरा- सेब और नींबू वाले हेल्दी वॉटर की पूरी रेसिपी

डिटॉक्स वॉटर मतलब सादा पानी को थोड़ा मजेदार और हेल्दी बना देना। पानी में बस नींबू, खीरा या पुदीना डालो और ठंडा-ठंडा पीते रहो पूरे दिन। इससे शरीर तरोताजा रहता है, पेट ठीक रहता है और स्किन भी अच्छी दिखती है।

Image

घर पर डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं (pc: canva)

घर पर डिटॉक्स वॉटर बनाना बहुत आसान है और यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ हल्का-फुल्का डिटॉक्स करने में मदद करता है। आजकल लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए डिटॉक्स वॉटर को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको कोई महंगे सामान की जरूरत नहीं होती, बस कुछ फल, सब्जियां और पानी।

क्या है डिटॉक्स वॉटर?

सबसे पहले समझते हैं कि डिटॉक्स वॉटर होता क्या है। ये सिंपल पानी ही होता है, जिसमें फल, सब्जियां या जड़ी-बूटियों को डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है। इससे पानी में उनका हल्का स्वाद और पोषक तत्व मिल जाते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने, पाचन सुधारने और त्वचा को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है।

नींबू और पुदीना

डिटॉक्स वॉटर बनाने का सबसे आसान तरीका है नींबू और पुदीना डिटॉक्स वॉटर। इसके लिए एक बोतल या जग में पानी लें, उसमें आधा नींबू पतले स्लाइस में काटकर डालें और कुछ पुदीने की पत्तियां डाल दें। इसे 2–3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। आपका डिटॉक्स वॉटर तैयार है। आप इसे पूरे दिन पी सकते हैं।

खीरा और नींबू

दूसरा लोकप्रिय विकल्प है खीरा और नींबू वाला डिटॉक्स वॉटर। खीरा शरीर को ठंडक देता है और हाइड्रेशन बढ़ाता है। इसके लिए एक खीरे को स्लाइस में काटें, उसमें नींबू के टुकड़े और थोड़ा सा अदरक डालें। इसे पानी में मिलाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। ये ड्रिंक गर्मियों में खासतौर पर बहुत फायदेमंद होती है।

सेब और दालचीनी

अगर आपको थोड़ा मीठा स्वाद पसंद है, तो आप सेब और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक सेब को पतले टुकड़ों में काटें और उसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालें। इसे पानी में डालकर रातभर के लिए रख दें। सुबह तक पानी में हल्का मीठा स्वाद आ जाएगा।

डिटॉक्स वॉटर के फायदे

डिटॉक्स वॉटर पीने के कई फायदे होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और त्वचा को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि डिटॉक्स वॉटर कोई जादुई इलाज नहीं है। यह तभी असरदार होता है जब आप इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ अपनाते हैं। साथ ही, पानी में डाले गए फल और सब्जियों को 24 घंटे से ज्यादा न रखें, वरना उनका स्वाद और गुणवत्ता खराब हो सकती है।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article