लाइफस्टाइल

Curd Hair Mask: उलझी लटें सुलझा देंगे दही से बने ये 3 हेयर मास्क, झाड़ू जैसे फ्रिजी बाल भी दिखने लगेंगे सिल्की और शाइनी

How To Make Curd Hair Mask: हाल ही में होली सेलिब्रेट हुई है और होली के रंगों से आपके बाल एकदम डैमेज हो जाते हैं। अगर आप भी उलझे, फ्रिजी बालों से परेशान हैं तो आपको अपने बालों में दही लगानी चाहिए। यहां से आप दही से बने हेयर मास्क के बारे में जानेंगे।

Image

how to make curd hair mask at home

How To Make Curd Hair Mask: होली खेलने में तो खूब मजा आता है लेकिन उसके बाद बालों की जो हालत होती है वो काफी ज्यादा परेशान कर देती है। होली के रंग बाल से उसका पोषण छिन लेते हैं और उन्हें एकदम ड्राई और उलझे हुए बना देते हैं। अब झाड़ू जैसे बाल भी भला किसे पसंद आते हैं। वैसे तो आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं लेकिन इससे इनमें मिले हुए कैमिकल बालों को कुछ पल के लिए ही शाइनी बना पाते हैं और इनके नुकसान भी काफी ज्यादा हैं। ऐसे में आपको घरेलु उपाय कर लेने चाहिए। होममेड हेयर मास्क आपके बालों के खोए हुए पोषण को वापस लेकर आता है। यहां हम दही से बने हेयर मास्क लेकर आए हैं, जिन्हें लगाकर आपके बाल शीशे से चमकीले और स्मूद हो जाएंगे।

दही और केला (Curd And Banana Hair Mask)

दही और केले से बने हेयर मास्क बालों को बेहद मुलायम बनाते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप दही में एक केले को मसलकर डाल दें। स्कैल्प और बालों के सिरों तक इस हेयर मास्क को अच्छे से लगा लें। इसे आधे से एक घंटे लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें।

दही और नारियल तेल (Curd And Coconut Oil Hair Mask)

दही और नारियल के तेल से फ्रिजी बाल सॉफ्ट और शाइनी हो जाते हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप दही में एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिलाएं। इस हेयर मास्क को सिर पर लगाकर एक घंटे रखें। अब बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

दही और शहद (Curd And Honey Hair Mask)

आधा कप दही में 2 चम्मच शहद डालें और मिक्स कर लें। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से सिरों पर अच्छे से लगा लें। आधा घंटा इस हेयर मास्क को सिर पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं। बालों पर असर दिखने लगता है।

ध्यान दें-

आपको अपने पूरे स्कैल्प और बालों में दही लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। इससे आपको ये पता चलेगा कि इस हेयर मास्क से आपको कोई खुजली या जलन की समस्या तो नहीं हो रही है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article