लाइफस्टाइल

पार्टी से पहले चाहिए पार्लर जैसा निखार, तो चेहरे पर करें इस भूरी चीज का इस्तेमाल, इंस्टेंट ग्लो देख कलीग का होगा बुरा हाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 24, 2024, 05:54 PM IST

अगर आप पार्टी से पहले इंस्टेंट निखार पाना चाहती हैं तो कॉफी फेस मास्क आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में भी सहायक है। यहां जानें फेस मास्क बनाने का तरीका।

Image

How to make coffee face mask

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए जरूरी है स्किन की सही देखभाल की जाए। स्किन की देखभाल के लिए महिलाएं कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कॉफी की मदद से आप ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। कॉफी फेस मास्क को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप सर्दियों में भी निखारी त्वचा पा सकती हैं। यहां हम आपको कॉफी फेस मास्क बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें कॉफी फेस मास्क बनाने का सही तरीका।

कैसे बनाएं कॉफी फेस मास्क?

कॉफी फेस मास्क बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी लें। अब इसमें एक चम्मच दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को हल्का गाढ़ा बनाएं। अगर पेस्ट ज्यादा पतला होगा तो ये बहने लगेगा।

इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। अब इस कॉफी मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें। फिर इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से सर्दियों में भी त्वचा ग्लो करेगी।

वरदान से कम नहीं कॉफी फेस मास्क

कॉफी फेस मास्क स्किन को डीप क्लीन करने का काम करते हैं। इसमें एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो त्वचा से झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन पर ग्लो आता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article