लाइफस्टाइल

How To Make Coffee At Home: घर पर बनाएं कैफे वाली कॉफी, बस फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स

How To Make Coffee (घर पर कॉफी कैसे बनाते हैं): कॉफी पीने के शौकीन हैं, लेकिन घर पर स्वादिष्ट कैफे वाली कॉफी नहीं बना पाते हैं। तो ये ईजी स्टेप से बनने वाली कॉफी की रेसिपी आपके काम की हो सकती है। देखें घर पर आसानी से कॉफी कैसे बनाते हैं इन हिंदी।

Image

How to make coffee at home ghar par coffee kaise banate in hindi

How To Make Coffee (घर पर कॉफी कैसे बनाते हैं): चाय के बाद भारत में तो दुनिया भर में लोग सबसे ज्यादा शायद कॉफी ही पीना पसंद करते हैं। किसी के दिन की शुरुआत कॉफी से होती है, तो किसी की शाम सुहानी कॉफी की खुशबू और स्वाद से। तो ऐसे ही अगर आप भी कॉफी पीने के शौकीन हैं लेकिन एकदम अच्छी वाली कॉफी बनानी नहीं आती। तो ये वाली रेसिपी आपके खूब काम की हो सकती है। जिसको फॉलो कर अब आप घर पर ही आसानी से स्वादिष्ट और ताज़गी भरी कैफे जैसी कॉफी बना सकते हैं। चाहे वह सुबह की शुरुआत हो या दोपहर की थकान दूर करनी हो, एक कप कॉफी आपको तरोताजा कर सकती है। देखें घर पर कॉफी कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

कॉफी बनाने की सामग्री, Ingredients To Make Coffee

1 चम्मच कॉफी पाउडर (इंस्टेंट कॉफी या फिल्टर कॉफी)

1 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)

1 कप गर्म पानी

1/4 कप दूध

How To Make Coffee, कॉफी कैसे बनाएं

कॉफी पेस्ट तैयार करें: एक कप में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच चीनी डालें। इसमें 1-2 चम्मच गर्म पानी मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं, जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए।

गर्म पानी मिलाएं: तैयार पेस्ट में धीरे-धीरे गर्म पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

दूध डालें: अगर आप दूध वाली कॉफी पसंद करते हैं, तो गर्म दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

सर्व करें: गर्मागर्म कॉफी को अपने पसंदीदा मग में डालें और आनंद लें।

इसी के साथ अगर आपको कॉफी का स्वाद बढ़ाना है तो उसके लिए इलायची पाउडर या वनीला एसेंस का उपयोग कर सकते हैं। वहीं ठंडी कॉफी के लिए, तैयार कॉफी को ठंडा करके बर्फ के साथ सर्व करें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article