लाइफस्टाइल

गर्मियों में हर बीमारी का इलाज है बेल का शरबत, पेट के साथ मन भी रहेगा तंदुरुस्त, यहां जानिए Bel Sarbat Recipe

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 23, 2023, 03:43 PM IST

Bel Sarbat Recipe In Hindi: (बेल का शरबत कैसे बनायें) गर्मियों में पेट को ठंडक और मन को शांति देने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है- बेल का शरबत। पौष्टिक गुणों से भरपूर बेल, गर्मियों में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। यहां जानिए बेल का शरबत बनाने की पूरी विधि।

Image

Bel Ka Sharbat Recipe: गर्मियों में हर बीमारी का इलाज है बेल का शरबत, देखें पूरी रेसिपी

Bel Sarbat Recipe In Hindi: बेल में प्रोटीन, फाॅस्फोरस, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी आदि कई पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर और पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों में ताजगी का एहसास देने के साथ-साथ यह पाचन और कब्‍ज जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। सिर्फ इतना ही नहीं, बेल शरबत (Bel ka Sharbat) गर्मियों में लू से भी बचाता है। अब तक आप बेल के शरबत के फायदे तो समझ ही चुके होंगे। तो चलिए अब इसकी रेसिपी भी जान लीजिए। यहां देखिए झटपट बेल का शरबत बनाने की कंप्लीट रेसिपी इन हिंदी।

Bel Ka Sarbat Recipe In Hindi

आवश्यक सामग्री, Ingredients for Bel ka Sharbat:

Bel Sharbat

Bel Sharbat

  • बेल के फल– 02 नग
  • शक्कर – 05 बड़े चम्मच
  • भुना जीरा – 01 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक/नमक– 01 छोटा चम्मच

बेल का शरबत बनाने की विधि, How to Make Bel ka Sharbat Recipe In Hindi

  • बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को अच्छे से धो कर काट लें। फिर एक बाउल में उसका पल्प निकालकर रख लें।
  • इसके बाद इस बाउल में गूदे से लगभग 2 गुना ज्यादा पानी डालें और अच्छी तरह इसे मसलें।
  • बेल को पानी में अच्छे से घोलने के बाद इसे एक मोटे छेद वाली चलनी से छान दें, ताकि इसे रेशे निकल जाएं।
  • अब, छने हुए बेल के रस में चीनी डालकर उसे अच्छे से घोल लें।
  • इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और भुना हुआ जीरा डालकर अच्छी तरह से चला दें।
बस, टेस्टी और हेल्दी बेल का शरबत तैयार है। इसे सर्विंग ग्लास में यूं निकालें और आइस क्यूब डाल कर सर्व कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article