लाइफस्टाइल

How To Make Bajra Roti: चूल्हे-गैस पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट बाजरे की रोटी, नरम और फुली हुई बनेगी रोटी

How To Make Bajra Roti (बाजरे की रोटी कैसे बनाते हैं): सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में यहां देखें घर पर फुली हुई बाजरे की रोटी कैसे बना सकते हैं। ये रही ईजी बाजरे की रोटी की रेसिपी हिंदी में।

bajra roti

How To Make Bajra Roti (बाजरे की रोटी कैसे बनाते हैं): सर्दियों का मौसम आ गया है और ऐसे में गर्मागर्म रोटी का अपना ही आनंद है। अगर आप गेहूं के अलावा कुछ हेल्दी और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बाजरे की रोटी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। बाजरा न सिर्फ शरीर में गर्मी पैदा करता है, बल्कि बाजरे की रोटी पाचन के लिए भी बहुत ही अच्छी मानी जाती है। बाजरा एक पौष्टिक अनाज है जो प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। बाजरा को भी सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इन सर्दियों में खुद बाजरे की रोटी बनाकर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो इस तरीके से बाजरा की रोटी बना सकते हैं -

सामग्री

1 कप बाजरे का आटा

गर्म पानी

नमक

घी

बाजरे की रोटी कैसे बनाते हैं

1. सबसे पहले आपको एक कटोरे में बाजरे का आटा और नमक मिलाना है। फिर उसमें धीरे धीरे गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथ लेना है। ये आटा थोड़ा सा चिकना हो सकता है, इसलिए इसे गर्म पानी से ही गूंथे।

2. गूंथा हुआ बाजरे का आटा नरम होना चाहिए। इसे ज्यादा देर तक गूंथने की जरुरत नहीं होती है। आटा गूंथ लेने के बाद इसे 5 मिनट तक के लिए ढककर रख दें।

3. फिर एक प्लास्टिक शीट या पेपर लेकर उसपर सूखा बाजरे का आटा छिड़के फिर गूंथे हुए आटे की लोई बनाकर उसे हथेली से दबाकर गोल आकार दें। फिर हाथ से या बेलन से गोल गोल बेल लें।

4. फिर आपको रोटी को गर्म तवे पर मध्यम आंच पर सेंक लेना है। जब एक तरफ से हल्की सिकुड़न दिखे और रंग हल्का बदल जाए, तो रोटी पलट दें।

इस तरीके से आप बाजरे की स्वादिष्ट सी रोटी तैयार कर सकते हैं। आप इसे गरमा गरम सब्जी, दाल, प्याज, आचार या लहसुन की चटनी के साथ घी लगाकर खा सकते हैं।

latest lifestyle stories

लेटेस्ट न्यूज

अवनी बागरोला
अवनी बागरोला Author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article