लाइफस्टाइल

बॉडी को फौलाद बना देगा ये होममेड देसी प्रोटीन पाउडर, भूल जाएंगे चिकन और अंडा

Veg Protein Powder Recipe : फिटनेस हो या वेटलॉस दोनों के लिए बॉडी को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। ऐसे में हम आपको प्योर वेज प्रोटीन पाउडर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप घर पर बना सकते हैं।

Image

घर पर कैसे बनाएं प्रोटीन पाउडर

Veg Protein Powder Recipe : आजकल फिटनेस और मसल्स बिल्डिंग को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ गई है। जिम जाने वाले लोग हों या घर पर वर्कआउट करने वाले, हर कोई अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश करता है। इसके लिए अक्सर लोग महंगे सप्लीमेंट्स, चिकन और अंडों का सहारा लेते हैं। वहीं, कई लोगों को लगता है कि वेजिटेरियन डाइट से प्रोटीन की जरूरत को पूरा नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा देसी प्रोटीन पाउडर (Homemade Protien Powder) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी प्रोटीन की कमी को दूर कर देगा और यह प्योर वेजिटेरियन होगा। यह पाउडर पूरी तरह नेचुरल है और शरीर को जबरदस्त ताकत देने में मदद करता है।

घर पर कैसे बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर?

इस प्रोटीन पाउडर को बनाना आसान है और इसकी सभी सामग्री आसानी से मिल जाती है।

जरूरी सामग्री:

  • भुना चना (सत्तू) – 1 कप

  • मूंग दाल (भुनी हुई) – 1 कप
  • सोयाबीन (भुना हुआ) – 1 कप
  • मूंगफली – 1/2 कप
  • बादाम – 1/2 कप
  • काजू – 1/4 कप
  • अलसी के बीज – 2 चम्मच
  • कद्दू के बीज – 2 चम्मच
  • बनाने का तरीका

    सबसे पहले सभी सामग्री को हल्का भून लें ताकि इनमें मौजूद नमी खत्म हो जाए और स्वाद भी बेहतर हो जाए। इसके बाद इन्हें ठंडा होने दें और मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। आपका देसी हाई प्रोटीन पाउडर तैयार है। आप रोज 1–2 चम्मच इस पाउडर को दूध या पानी में मिलाकर ले सकते हैं। इसे स्मूदी, शेक या दलिया में भी मिलाया जा सकता है।

    क्या मिलते हैं इसके लाभ?

    यह पाउडर शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही मसल्स रिकवरी में मदद करता है। शरीर को नेचुरल एनर्जी देता है। इम्यूनिटी मजबूत करता है।पाचन को बेहतर बनाता है। केमिकल-फ्री और सुरक्षित विकल्प है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है, जो शाकाहारी हैं और नॉनवेज नहीं खाते हैं।

    किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

    यह पाउडर खासतौर पर उनके लिए फायदेमंद है। जो वेजिटेरियन हैं, जिम या फिटनेस रूटीन फॉलो करते हैं, स्टूडेंट्स और वर्किंग लोग और बुजुर्ग जिन्हें हल्का और पोषणयुक्त आहार चाहिए।

    क्यों जरूरी है प्रोटीन?

    प्रोटीन शरीर की मसल्स बनाने, टिश्यू रिपेयर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, तो कमजोरी, थकान और मसल लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि फिटनेस एक्सपर्ट रोजाना डाइट में पर्याप्त प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    अगर आपको किसी सामग्री से एलर्जी है, तो उसे इसमें शामिल न करें। सोयाबीन कुछ लोगों को सूट नहीं करता, इसलिए अपनी बॉडी के अनुसार सेवन करें। अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें, क्योंकि ज्यादा प्रोटीन भी शरीर पर दबाव डाल सकता है।

    Mohit Tiwari
    मोहित तिवारी author

    मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

    End of Article