लाइफस्टाइल

Relationship: कैसे पता लगाएं कि खतरे में है रिश्ता, ब्रेकअप से पहले जरूर मिलते हैं ये 7 संकेत

How to know relationship is in trouble: अगर आपको भी रिलेशनशिप में ये 7 संकेत दिखें तो सतर्क हो जाएं। आप अगर सच में अपने रिश्ते को बचाना चाहते या चाहती हैं कि इन संकेतों के दिखने के बाद तुरंत बैठ कर बात करें। पार्टनर से पूछें कि कुछ दिक्कत है क्या। क्योंकि रिश्ते टूटते हैं, लेकिन समय रहते संभाल भी लिए जाते हैं।

Image

ब्रेकअप के संकेत

Tips to know relationship is in trouble: रिलेशनशिप टूटना अचानक नहीं होता। उसका पतन धीरे-धीरे शुरू होता है। इसकी शुरुआत होती है छोटी-छोटी बातों, अनकहे जज्बातों और रोजमर्रा की तल्खियों के साथ। कई बार हम समझ ही नहीं पाते कि हमारा रिश्ता कब सुरक्षित से असुरक्षित हो गया। लेकिन अगर आप थोड़ी सतर्कता से देखें, तो कुछ संकेत साफ बताते हैं कि रिश्ता खतरे के मोड़ पर खड़ा है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो संकेत जो आपको रिश्ता टूटने से पहले मिलते हैं:

1. बातचीत का खत्म हो जाना

हर मजबूत रिश्ता बातचीत पर चलता है। जब पार्टनर एक-दूसरे से कम बातें करने लगते हैं तो समझिए कि दूरी बन रही है। पहले जहां हर छोटी बात आपस में शेयर होती थी, अब खामोशियां घर कर लेती हैं। यह रिलेशनशिप के खतरे का पहला संकेत है।

2. समय बिताने की इच्छा खत्म होना

अगर पार्टनर एक-दूसरे के साथ कम समय बिताना चाहें, बहाने बनाएं, या मिलने के नाम पर मन भारी लगे तो यह इमोशनल डिसकनेक्शन का संकेत है। खासकर जब साथ होते हुए भी दोनों मोबाइल या टीवी में खोए रहें, तो रिश्ते में निकटता कम हो रही है।

3. झगड़े

रिलेशनशिप में झगड़े दोनों ही स्थितियां खतरे की निशानी हैं।

बार-बार झगड़े: छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई से साफ पता चलता है कि मन में गुस्सा और शिकायतें जमा हो चुकी हैं।

बिल्कुल झगड़ा नहीं: यह भी उतना ही खतरनाक है। इसका मतलब है कि आप दोनों ने कोशिश करना ही छोड़ दिया है। जब फीलिंग्स बचती हैं तभी झगड़े होते हैं।

4. दिमाग में हमेशा शक रहना

जब भरोसा कमजोर हो जाता है, रिश्ता डगमगाना शुरू हो जाता है। अगर आपको लगातार लगे कि पार्टनर कुछ छिपा रहे हैं, या वे आपको शक की नजर से देख हे हैं तो यह इमोशनल सेफ्टी के टूटने का संकेत है। भरोसा किसी भी रिश्ते की रीढ़ है और उसका टूटना बड़े खतरे का इशारा है।

5. रिश्ते को संभालने की कोशिश कम हो जाना

एक वक्त था जब आप दोनों हर समस्या को बैठकर सुलझाते थे। और अब? अगर कोई भी कोशिश करने को तैयार नहीं है, ना समझाने, ना समझने और ना सुधारने की तो यह स्पष्ट संकेत है कि रिश्ता खतरे में है। रिलेशनशिप उसी दिन टूटने लगता है जब लोग कोशिश करना बंद कर देते हैं।

6. तीसरे लोग रिश्ते में घुसने लगें

अगर पार्टनर किसी और से अपनी भावनाएं ज्यादा शेयर करने लगे, या किसी और की राय आपके ऊपर ज्यादा तवज्जो पाए तो इमोशनल बाउंड्री टूट चुकी होती है। यह रिश्ते के कमजोर होने का बड़ा संकेत है।

7. फ्यूचर प्लानिंग गायब हो जाए

जब भविष्य की बातों से बचा जाए, शादी, साथ रहने, करियर या ट्रैवल प्लान से पहले ही बच निकलें तो रिश्ता स्थिर नहीं है। फ्यूचर प्लानिंग तभी की जाती है जब रिश्ता सुरक्षित और भरोसेमंद हो।

अगर आपको भी रिलेशनशिप में ये 7 संकेत दिखें तो सतर्क हो जाएं। आप अगर सच में अपने रिश्ते को बचाना चाहते या चाहती हैं कि इन संकेतों के दिखने के बाद तुरंत बैठ कर बात करें। पार्टनर से पूछें कि कुछ दिक्कत है क्या। क्योंकि रिश्ते टूटते हैं, लेकिन समय रहते संभाल भी लिए जाते हैं। कोशिश, संवाद और समझदारी हमेशा दो लोगों को फिर से करीब ला सकती है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article