लाइफस्टाइल

कहीं आपका बच्चा तो नहीं पी रहा सिगरेट? दिखें ये 4 लक्षण तो हो जाएं सावधान, पेरेंट्स नोट कर लें बच्चे की स्मोकिंग छुड़ाने का तरीका

बच्चा सिगरेट पीता है या नहीं? कहीं गलत संगत ने उसे स्मोकिंग का आदित तो नहीं बना दिया? ये सवाल अकसर पेरेंट्स को परेशान करते हैं। पेरेंट्स समय रहते अगर ये पता कर लें कि कहीं उनका बच्चा सिगरेट तो नहीं पीने लगा है, तो वह उसे उस बुरी लत से बचा सकता है।

Image

बच्चा कहीं सिगरेट तो नहीं पीता, पेरेंट्स कैसे लगाएं पता (Symbolic Photo: Pexels)

How to Identify Smoking Habits in Child: स्मोकिंग कितनी खराब चीज है ये तो बताने की जरूरत नहीं है। फिर भी बढ़ती उम्र के बच्चे अकसर इस लत का शिकार हो जाते हैं। पहले वह शौक, संगत और स्टाइल के चक्कर में सिगरेट पीते हैं और फिर धीरे-धीरे इसके आदि हो जाते हैं। ऐसे में बतौर पेरेंट्स हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम बच्चे को इस बुरी लत से दूर रखें। इस प्रक्रिया में सबसे पहले आपको ये जानना पड़ेगा कि कहीं आपका बच्चा भी सिगरेट नहीं पीने लगा है। यह पता करने के लिए हम यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं। हालांकि इन सब बातों का होना पक्का सबूत तो नहीं है कि बच्चा सिगरेट पीता है, लेकिन हमें इशारा मिल सकता है:

1. हमेशा परफ्यूम लगाना

बाहर जाते टाइम या फिर बाहर से घर आने पर बच्चे का हमेशा परफ्यूम लगाना इस ओर इशारा करता है कि वह सिगरेट पीता है। ऐसा वह बदबू छिपाने के लिए करते हैं।

2. च्युइंगम चबाना

बच्चे का अचानक से च्युइंग गम चाबाना शुरू कर देना भी स्मोकिंग की लत की ओर इशारा करता है। कभी कबार की बात अलग है, लेकिन बच्चा बाहर से आत वक्त अगर हमेशा च्युइंग गम चबाता है तो शक करना लाजमी है।

3. पेरेंट्स को इग्नोर करना

स्मोकिंग करने वाले बच्चे ज्यादातर वक्त एकांत में बिताते हैं। वह अकेले घूमने निकलते हैं। पेरेंट्स को इ्गनोर करने लगते हैं।

4. पॉकेट मनी के लिए लड़ना

अचानक से ज्यादा पॉकेट मनी की डिमांड करना भी स्मोकिंग की लत की ओर इशारा करते हैं।अगर आपका बच्चा भी ज्यादा पॉकेट मनी की डिमांड करता है तो समझ लें कि कुछ गडबड़ है।

बच्चों की स्मोकिंग कैसे छुड़ाएं पेरेंट्स

अगर ऊपर बताई बातें आपके बच्चे में दिखती हैं तो आप सतर्क हो जाएं। अगर आपका शक सही साबित होता है तो सबसे पहले बच्चे से खुलकर बात करें। बच्चे को स्मोकिंग नेगेटिव इफेक्ट्स के बारे में समझाएं। खुद भी किसी तरह के नशे से दूर रहें और बच्चे को भी दूर रहने को कहें। बच्चे को हमेशा बिजी रखें। उससे अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करवाएं। साथ में वक्त बिताएं और कोशिश करें कि उसमें आत्मविश्वास जगाएं कि वह अपनी गलत लत को आसानी से छोड़ सकता है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article