लाइफस्टाइल

How To Grow Cloves: घर के गमले में उग जाएगा लौंग का पौधा, नोट कर लें आसान गार्डनिंग टिप्स

घर पर लौंग कैसे उगाएं, How To Grow Cloves: भारतीय मसाला दानी में लौंग बहुत ही जरूरी होती है। जिसका इस्तेमाल खाने से लेकर दवा दोनों के रूप में होता है। इस लौंग को आप आसानी से घर के गमले में भी उगा सकते हैं। गार्डनिंग का शौक है, तो यहां देखें घर पर लौंग कैसे उगाएं।

Image

How To Grow Cloves At Home

घर पर लौंग कैसे उगाएं, How To Grow Cloves: लगभग हर भारतीय घर में लौंग का इस्तेमाल होता है। लौंग से खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, तो ये शरीर और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही रामबाण होती है। सालों से दादी-नानी पारंपरिक डिशेज में लौंग डालती आई हैं। ऐसे में अगर आप भी बाजार से लौंग लाकर उसका इस्तेमाल करते हैं। तो जान लीजिए की आप बहुत ही आसानी से घर के गमले में भी लौंग का पौधा उगा सकते हैं। जिसकी क्वालिटी बेशक ही बाजार वाली लौंग से बेहतर होगी। तो अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो यहां देखें घर पर लौंग कैसे उगाते हैं।

बीज का चुनाव

लौंग उगाने के लिए सबसे पहले ताजे बीजों की जरुरत होती है। इसके लिए ताज़ी, नम और हल्के बैंगनी रंग वाली लौंग ला सकते हैं। एक बार जब आप बीज ले आएं तो उन्हें बोने से पहले करीब 24 घंटे के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें। इससे उनका अंकुरण जल्दी और बेहतर होगा।

मिट्टी करें तैयार

लौंग के पौधे को भुरभुरी, आर्गेनिक पदार्थ से भरपूर और अच्छे जल निकास वाली मिट्टी की जरूरत होती है। आप कोकोपीट, कम्पोस्ट खाद और रेत को मिलाकर एक बेहतरीन पॉटिंग मिक्स तैयार कर सकते हैं।

पौधा लगाने का तरीका

सबसे पहले आपको एक गमले में मिट्टी भर लेनी है। फिर उसमें बीजों को करीब 1-2 सेंटीमीटर की गहराई पर बो देना है। और हल्के पानी का छिड़काव करें ताकि मिट्टी नम हो जाएं। फिर गमले को ऐसी जगह पर रख दें। जहां पर सीधी धूप न आती हो लेकिन अच्छी रोशनी आती है। इसे आप रोज हल्का सा पानी दे सकते हैं। 4-6 हफ्तों के बीच बीज अंकुरित हो जाएंगे।

ध्यान रखें कि आपको इस पौधे को हल्की धूप में ही रखना है। वहीं पानी भी कम कम ही देना है। खाद में आप हर 2-3 महीने में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर खाद डालते रहें। सर्दियों में पौधे को ठंडी हवाओं और पाले से बचाने के लिए घर के अंदर या ऐसी जगह रखें जहाँ गर्माहट रहती हो।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article