How To Grow Avocado At Home (घर पर एवोकाडो कैसे उगाएं): एवोकाडो, जिसे "मक्खन फल" के नाम से भी जाना जाता है, न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इसका पौधा घर की सुंदरता भी बढ़ा सकता है। इन दिनों एवोकाडो टोस्ट से लेकर स्मूदी समेत इस फल की कई रेसिपीज वायरल हो रही हैं। लेकिन मार्केट में ये फल काफी महंगा मिल सकता है तो कई बार ये खराब भी निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी एवोकाडो के शौकीन हैं और इसे घर पर उगा लेना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। तो अगर आप भी आसान तरीके से घर पर ही एवोकाडो का प्यारा सा पेड़ उगाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप एवोकाडो के बीज से घर पर ही एक हेल्दी पौधा तैयार कर सकते हैं।
How to grow avocado tree from seed at home
क्या चाहिए?
घर पर एवोकाडो उगाने के लिए आपको कुछ ही चीजों की जरुरत होगी। जो पहले से ही आपके घर पर मौजुद होगी ही, यहां देखें एवोकाडो को उगाने के लिए किन चीजों की जरुरत होने वाली है। -
एक ताजे एवोकाडो का बीज
एक गिलास या जार
कुछ टूथपिक्स
पानी
गमला और मिट्टी
कैसे लगाएं एवोकाडो का बीज?
बीज को साफ करें: सबसे पहले एवोकाडो के बीज को अच्छी तरह से साफ करें। बीज पर लगे गूदे को हटा दें ताकि यह सड़े नहीं।
बीज को पानी में रखें: बीज के निचले हिस्से (चौड़ा भाग) को पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने के लिए बीज के किनारों में 3-4 टूथपिक्स लगाकर उसे गिलास के किनारे पर टिका दें। ध्यान रहे कि बीज का आधा हिस्सा पानी में डूबा रहे।
गिलास को सही जगह रखें: गिलास को ऐसी जगह रखें जहां धूप आती हो लेकिन सीधी तेज धूप न हो। बीज को अंकुरित होने में 2-6 सप्ताह का समय लग सकता है।
जड़ें और तना निकलने दें: कुछ हफ्तों में बीज से जड़ें निकलने लगेंगी और ऊपर से एक छोटा तना दिखाई देगा। जब तना 6-7 इंच लंबा हो जाए, तो इसे गमले में लगाने का समय आ गया है।
गमले में लगाएं: एक बड़े गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी भरें। बीज को मिट्टी में इस तरह लगाएं कि उसका आधा हिस्सा मिट्टी के ऊपर रहे।
पौधे की देखभाल: एवोकाडो के पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ज्यादा पानी न डालें। इसे धूप वाली जगह पर रखें और समय-समय पर खाद डालकर इसकी ग्रोथ को बढ़ावा दें।
कब मिलेगा फल?
एवोकाडो का पौधा फल देने में 5-13 साल तक का समय ले सकता है। हालांकि ये एक काफी ज्यादा स्लो प्रोसेस होती है, लेकिन अगर आप अपने पौधे की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे तो ये स्वादिष्ट फल देगा।
