लाइफस्टाइल

गर्मियों में अंडरआर्म की बदबू बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो अपनाएं ये टिप्स, पसीने की दुर्गंध होगी गायब

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 11, 2024, 06:51 AM IST

Home remedies for Underarms odour:गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग अंडरआर्म्स की बदबू से परेशान रहते हैं। कई बार ये शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं दिखता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies for Underarms odour

Home remedies for Underarms odour: गर्मी के मौसम में पसीना आना आम बात है। ये कोई परेशानी की बात भी नहीं है, लेकिन असल परेशानी तब बढ़ती है जब पसीने की वजह से अंडरआर्म्स से बदबू आने लगती है। अंडरआर्म से बदबू पसीने के चलते नहीं बल्कि बैक्टीरिया की वजह से आती है। इसकी वजह से लोग आपसे दूर भागने लगते हैं। ऐसे में अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाता है। परफ्यूम और डिओडोरेंट का असर खत्म होते ही फिर से अंडरआर्म से बदबू आने लगती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अंडरआर्म्स की बदबू से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

अंडरआर्म की बदबू के घरेलू उपाय - Underarm odour Home Remedies

आलू

आलू की मदद से आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आलू के टुकड़े को लें और उसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसके अलावा आप चाहे तो आलू का पेस्ट भी अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं। इसे 10-15 मिनट तक अंडरआर्म्स पर लगा रहने दें और फिर धो लें।

फिटकरी

अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने में फिटकरी भी बेहद कारगर है। इसके लिए फिटकरी को पानी में भिगोकर रखें और फिर इस अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इससे बदबू दूर हो जाएगी।

नींबू के छिलके

नींबू के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद नींबू के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे अंडरआर्म्स पर अप्लाई करें। जब ये सुख जाए तब इसे धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article