How To Get Rid Of Cockroaches (कॉकरोच भागने का उपाय): घर में चींटी से लेकर छिपकली तो कॉकरोच आदि तक कोई भी कीड़ा-मकौड़ा घुस सारी ही परिस्थितियां काफी इरिटेटिंग हो सकती है। तो अगर आपके घर में भी इन दिनों कॉकरोचों का आतंक मचा हुआ है, तो आपके लिए ये देसी घरेलू नुस्खे काम के हो सकते हैं। जिन्हें फॉलो कर आप एक रात में ही बिना किसी मुश्किल के कॉकरोचों से निजात पा सकते हैं। ये किचन की देसी चीजें किसी कॉकरोच मार दवा से ज्यादा अच्छी है और इससे कॉकरोच जल्दी भाग जाते हैं। ऐसे में यहां देखें कॉकरोच भागने का उपाय इन हिंदी।
कॉकरोच भागने का उपाय, How To Get Rid Of Cockroaches At Home
नीम के पत्तों वाला नुस्खा
घर से कॉकरोचों का सफाया करने के लिए नीम (Neem Leaves) के पत्तों वाला नुस्खा काम का हो सकता है। आपको केवल नीम के पत्तों का पाउडर या नीम का तेल कॉकरोच वाली जगहों पर डाल देना है। और नीम की स्मेल से कॉकरोच भाग जाएंगे।
लौंग वाला नुस्खा
लौंग (Clove) की महक काफी ज्यादा ही स्ट्रांग होती है, ऐसे में कॉकरोच भगाने के लिए आप इसकी मदद ले सकते हैं। लौंग को कॉकरोच वाली जगह पर रख दें और आपके क़ॉकरोच भाग जाएंगे।
बेकिंग सोडा वाला नुस्खा
बेकिंग सोडा कॉकरोच भगाने में आपके काम आ सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) में शक्कर मिलाकर मिश्रण तैयार करना होगा। और अब इस मिश्रण को कॉकरोच के ठिकानों पर डाल दें, बेकिंग पाउडर से कॉकरोच भागने लगेंगे और अपने ठिकाने खाली कर देंगे।
नींबू और सोडा वाला नुस्खा
आप पानी में नींबू और बेकिंग सोडा मिलाकर भी कॉकरोच पर छिड़क कर उन्हें भगा सकते हैं। ऐसे ही तरीके से सिरका या विनेगर भी काम का हो सकता है।
एसेंशियल ऑयल वाला नुस्खा
कई ऐसे एसेंशियल ऑयल्स भी हैं जो कीड़े-मकौड़ों का सफाया कर देते हैं। आप पेपरमेंट ऑयल या लैवेंडर ऑयल को कॉकरोच पर छिड़क सकते हैं। इसके अलावा किचन कैबिनेट्स या फिर कॉकरोच के बाकी ठिकानों के आसपास इन एसेंशियल ऑयल्स से लकीर बना दें।
