लाइफस्टाइल

Dahi Handi Matki Decoration Ideas: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं कान्हा जी के माखन की मटकी, यहां देखें दही हांडी डेकोरेशन आइडियाज और Photos

Dahi Handi Matki Decoration Ideas For Janmashtami 2024: कृष्म जन्माष्टमी के दिन नजदीक हैं। इस खास दिन पर कान्हा जी को माखन मिश्री का भोग लगाया जाता है। ये भोग मटकी में ही लगाया जाता है। साथ ही दही हांडी भी सजाया जाता है। आइये देखते हैं कि माखन की मटकी या दही हांडी को कैसे सजा सकते हैं। ।

Image

Dahi Handi Matki Decoration Ideas For Janmashtami 2024 Photos

Dahi Handi Matki Decoration Ideas For Janmashtami 2024: भगवान श्रीकृष्ण के भक्त जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये दिन हर कृष्ण भक्त के लिए खास होता है। इस साल 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाया जाएगा। इस दिन कान्हा जी को मटकी में रखकर माखन मिश्री का भोज लगाया जाता है। इतना ही नहीं, जन्माष्टमी पर कई सारी जगहों पर दही हांडी फोड़ने की भी परंपरा है। अगर आप कान्हा जी को भोग लगाने के लिए आप मटकी लेकर आने वाले हैं, तो इसे सजाकर रखेंं। इससे आपके लड्डू गोपाल भी खुश होंगे। बात करें दही हांडी की तो वो तो सजाए ही जाते हैं। अगर आप भी मटकी सजाना चाहते हैं और कंफ्यूज हैं तो हमसे आइडियाज लेकर ले सकते हैं। आज हम यहां खास आपके लिए दही-हांडी और माखन मटकी सजाने के तरीके या यूं कहें कि आइडियाज लेकर आए हैं।

Makhan Ki Matki Decoration For Janmashtami 2024, Latest Dahi Handi Decoration Ideas, Matki Decoration -

moti matki decoration pic

moti matki decoration pic

मोती वाली मटकी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। जन्माष्टमी पर इस तरह के डिजाइन को आप भी ट्राई कर सकते हैं। ये देखने में काफी खूबसूरत लगती है।

Gota Style Makhan Matki Decoration Design Ideas

Gota Style Makhan Matki Decoration Design Ideas

अगर आप चाहें तो अपनी मटकी को गोटा लगाकर भी सजा सकती हैं। कान्हा जी को ऐसी मटकियां खूब पसंद आने वाली हैं।

Kundan Makti Decoration Ideas

Kundan Makti Decoration Ideas

कुंदन की जूलरी भला किसे नहीं पसंद। अगर आप चाहें तो मटकी भी कुंदन से सजा सकते हैं। ये आपके त्योहार का मजा दोगुना कर सकती है।

Flower Matki Decoration Ideas

Flower Matki Decoration Ideas

फूलों से भी मटकी सजाई जा सकती है। अगर आप फूल से मटकी सजा रहे हैं तो गेंदे का फूल जरूर रखें, इससे मटकी और भी ज्यादा प्यारी लगेगी।

Colourful Matki Decoration Photos

Colourful Matki Decoration Photos

रंग बिरंगी मटकी सबसे प्यारी लगती है। ऐसे सजाते हुए आप मटकी पर शीशे भी लगा सकते हैं। माखन मटकी हो या दही हांडी ये हर तरह की मटकी की शोभा बढ़ाती है।

Morpankh Matki Decoration

Morpankh Matki Decoration

मोरपंख वाली मटकी की भी अपनी शान है। वैसे भी मोरपंख लड्डू गोपाल को बेहद प्रिय है।

Painted Matki Decoration

Painted Matki Decoration

अगर आप चाहें तो अपनी मटकी को अपने हाथों से पेंट भी कर सकते हैं। इससे आपका कान्हा जी के प्रति प्रेम भी दिखेगा।

Jhalar Matki Decoration Pics

Jhalar Matki Decoration Pics

लटकन या झालर वाली मटकी का चलन इन दिनों बढ़ गया है। ऐसी सजावट में कुंदन और शीशे का इस्तेमाल भी किया जाता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article