लाइफस्टाइल

Sofa Cleaning Tips: घर पर महंगे सोफे को सिर्फ 20 रुपये में करें ड्राई क्लीन, अपनाएं ये आसान तरीके

Sofa Cleaning Tips in Hindi: कुछ आसान उपायों से आप घर पर ही लगभग 20 - 30 रुपये में अपने महंगे सोफे को साफ कर सकते हैं। इन तरीकों से सोफा लंबे समय तक फ्रेश भी बना रहेगा।

Image

घर पर सोफा ड्राई क्लीन करने के घरेलू उपाय (Photo: iStock)

How to clean sofa at home without Vaccum: महंगे सोफे की सफाई करवाना अकसर जेब पर भारी पड़ता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे घर पर ही बहुत कम खर्च में साफ कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन तरीकों में आपको केवल किचन में मौजूद साधारण चीजों की जरूरत होती है, जिससे आपका सोफा लगभग नया जैसा दिखने लगता है।

सबसे पहले करें फैब्रिक टेस्ट

सोफे की सफाई शुरू करने से पहले उसके कपड़े का छोटा सा टेस्ट जरूर करें। किसी छिपे हुए हिस्से पर बेकिंग सोडा या क्लीनिंग सॉल्यूशन लगाकर देखें कि कपड़ा खराब तो नहीं हो रहा। इससे सोफे को नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

धूल और गंदगी अच्छी तरह हटा लें

ड्राई क्लीनिंग का पहला स्टेप है सोफे की सतह से धूल हटाना। इसके लिए सॉफ्ट ब्रश या सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। इससे सोफे में जमी धूल और मिट्टी आसानी से निकल जाती है। अगर वैक्यूम क्लीनर हो तो उससे और बेहतर सफाई हो सकती है।

बेकिंग सोडा से करें ड्राई क्लीन

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है। इसे पूरे सोफे पर छिड़क दें और 20–30 मिनट तक छोड़ दें। यह बदबू और गंदगी को सोख लेता है। बाद में ब्रश या वैक्यूम से इसे साफ कर लें। इससे सोफा फ्रेश और साफ नजर आएगा।

सिरका और पानी का इस्तेमाल

एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर हल्का सा स्प्रे करें। इसे कुछ देर रहने दें और फिर सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछ लें। यह बैक्टीरिया हटाने और दाग साफ करने में मदद करता है।

घरेलू क्लीनर से हटाएं जिद्दी दाग

आप चाहें तो घर पर ही सस्ता क्लीनर बना सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा शैंपू या माइल्ड डिटर्जेंट, पानी और नींबू मिलाकर घोल तैयार करें। इसे स्पंज की मदद से दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से साफ करें।

अच्छी तरह सूख जाने दें

सफाई के बाद सोफे को अच्छी तरह हवा में सूखने दें। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ड्राई क्लीनिंग का मकसद बिना भिगोए सफाई करना होता है।

इन आसान और सस्ते उपायों से आप घर पर ही लगभग 20 - 30 रुपये में अपने महंगे सोफे को साफ कर सकते हैं। इन तरीकों से न सिर्फ आपका खर्च बचेगा, बल्कि सोफा लंबे समय तक नया और फ्रेश भी बना रहेगा।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article