लाइफस्टाइल

How To Clean Silver At Home: झट से चमक जाएंगे चांदी के बर्तन-गहने, घर पर ऐसे करें साफ.. फॉलों करें ईजी टिप्स

How To Clean Silver At Home (घर पर चांदी कैसे साफ करें): हर घर में चांदी के बर्तन-गहने होते हैं, हालांकि चांदी को हवा और नमी लगने से वो काली पड़ सकती है। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानी हो रही है, तो यहां देखें घर पर चांदी साफ कैसे करें।

Image

How to clean silver at home ghar par chandi kaise saaf kare

How To Clean Silver At Home (घर पर चांदी कैसे साफ करें): चांदी के बर्तन और गहने हर घर की शान होते हैं, लेकिन समय के साथ इन पर कालापन आ जाता है। बता दें कि ये वाला कालापन चांदी के हवा और नमी के संपर्क में आने से पैदा होता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी चांदी के आइटम हैं और वे अपनी चमक खो चुके हैं, तो घबराइए नहीं। आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों से उन्हें फिर से चमका सकते हैं। यहां देखें घर पर चांदी के बर्तन तो गहने चमकाने का ईजी तरीका क्या है।

घर पर चांदी कैसे साफ करें, How To Clean Silver At Home in Hindi

बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉइल का उपयोग

चांदी के बर्तन और गहने चमकाने के लिए ये वाला तरीका सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है। इसके लिए एक बर्तन में गर्म पानी लें, उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच नमक मिलाएं। अब इसमें एल्युमिनियम फॉइल का एक टुकड़ा डालें और उसके बाद चांदी के आइटम को इस पानी में डुबो दें। 5-10 मिनट बाद चांदी का कालापन गायब हो जाएगा और वह फिर से चमकने लगेगी।

टूथपेस्ट से साफ करें

टूथपेस्ट न केवल दांतों को साफ करता है, बल्कि चांदी को चमकाने में भी काफी फायदेमंद होता है। एक नरम कपड़े या टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लें और चांदी के आइटम को हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें, और बस चांदी फिर से नई जैसी चमक उठेगी।

नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट

नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी चांदी को साफ करने का आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए आपको एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और उसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लेंना है। इस पेस्ट को चांदी के आइटम पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें, कुछ ही मिनटों में चांदी चमक उठेगी।

विनेगर और बेकिंग सोडा

सिरका या विनेगर और बेकिंग सोडा का मिश्रण भी चांदी को साफ करने में मददगार है। एक कटोरी में दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चांदी के आइटम पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

कोका कोला से साफ करें

अगर आपके पास कोला या कोई सोडा है, तो इसे भी चांदी साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चांदी के आइटम को कोला में कुछ घंटों के लिए डुबो कर रखें और फिर साफ पानी से धो लें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article