गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये देसी मिट्टी, मक्खन से मुलायम होंगे गाल तो स्किन फील करेगी कुल-कुल

Best Summer Face Pack For Glowing Skin: गर्मियों के मौसम में चेहरे पर ग्लो लाना काफी मुश्किल है। ऑयली और ड्राई स्किन वालों को अलग-अलग तरीके आजमाने पड़ते हैं। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी मिट्टी के बारे में बता रहे हैं जो हर तरह की स्किन टाइप के लिए बेस्ट है और चेहरे पर चमक भी लेकर आता है।

Best Summer Face Pack For Glowing Skin: गर्मियां आ चुकी हैं और गर्मियां आते ही स्किन केयर रूटीन बदलने का समय भी आ गया है। इस मौसम में चेहरा चिपचिपा हो जाता है और चमक गायब हो जाती है। वैसे तो आप चाहें तो पार्लर भी जा सकती हैं लेकिन पार्लर में पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं और रोज-रोज आप पार्लर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय देखने चाहिए, जो आपको आसानी से ग्लोइंग स्किन दे। यहां हम आपको एक ऐसी मिट्टी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे को बड़ी आसानी से और किफायत में चमक देगी। ये मिट्टी ऑयली और ड्राई, हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है।

multani mitti face pack for summer

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक-

ऑयली स्किन पर नजर आने वाले तेल को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी के साथ दही मिलाकर भी पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है। दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक स्किन को मुलायम बनाता है और साथ ही एक्सफोलिएट भी करता है जिससे डेड स्किन सेल्स और त्वचा पर जमा तेल हट जाता है।

End of Feed