लाइफस्टाइल

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये देसी मिट्टी, मक्खन से मुलायम होंगे गाल तो स्किन फील करेगी कुल-कुल

Best Summer Face Pack For Glowing Skin: गर्मियों के मौसम में चेहरे पर ग्लो लाना काफी मुश्किल है। ऑयली और ड्राई स्किन वालों को अलग-अलग तरीके आजमाने पड़ते हैं। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी मिट्टी के बारे में बता रहे हैं जो हर तरह की स्किन टाइप के लिए बेस्ट है और चेहरे पर चमक भी लेकर आता है।

Image

multani mitti face pack for summer

Best Summer Face Pack For Glowing Skin: गर्मियां आ चुकी हैं और गर्मियां आते ही स्किन केयर रूटीन बदलने का समय भी आ गया है। इस मौसम में चेहरा चिपचिपा हो जाता है और चमक गायब हो जाती है। वैसे तो आप चाहें तो पार्लर भी जा सकती हैं लेकिन पार्लर में पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं और रोज-रोज आप पार्लर नहीं जा सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपाय देखने चाहिए, जो आपको आसानी से ग्लोइंग स्किन दे। यहां हम आपको एक ऐसी मिट्टी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके चेहरे को बड़ी आसानी से और किफायत में चमक देगी। ये मिट्टी ऑयली और ड्राई, हर तरह की स्किन के लिए बेस्ट है।

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक-

ऑयली स्किन पर नजर आने वाले तेल को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार फेस पैक को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी के साथ दही मिलाकर भी पैक बना सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार दही मिलाकर पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है। दही और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक स्किन को मुलायम बनाता है और साथ ही एक्सफोलिएट भी करता है जिससे डेड स्किन सेल्स और त्वचा पर जमा तेल हट जाता है।

ड्राई स्किन के लिए फेस पैक-

मुल्तानी मिट्टी, शहद और कॉफी - यह फेस पैक त्वचा की अच्छी सफाई करता है और त्वचा को नमी भी देता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद स्किन को नमी देने में असरदार होता है। 2 चम्मच मुल्तामी मिट्टी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच ही शहद मिला लें। पैक ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा और शहद मिला सकते हैं। इस फेस पैक को चेहरे पर 5 से 10 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें। इसके अलावा आप मुल्तानी मिट्टी के साथ खीरा और संतरे का छिलका और दूध मिलाकर भी लगा सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article