लाइफस्टाइल

अब नहीं बहेगा आंखों का काजल, घंटों तक बरकरार रहेगी सुंदरता, बस अप्लाई करते समय फॉलो करें ये हैक्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2025, 06:50 AM IST

Tips To Apply Kajal: काजल खूबसूरती निखारने का बेहतरीन तरीका है। यह न केवल आंखों को सुंदर बनाता है, बल्कि उन्हें स्वस्थ भी रखता है। काजल लगाने के कई तरीके हैं, और हर किसी की अपनी पसंद होती है। ऐसे में हम यहां कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपका काजल घंटों तक नहीं बहेगा।

Image

Tips To Apply Kajal

Tips To Apply Kajal: काजल आंखों की सुंदरता के साथ साथ ओवरऑल पर्सनालिटी को निखारने का काम करती है। इसके अलावा ये आंखों को लाभ भी पहुंचाती है। यही वजह है कि महिलाओं और लड़कियों को काजल लगाना काफी पसंद होता है। लेकिन इसके साथ एक दिक्कत होती है कि ये लगाने के कुछ देर बाद फैल जाती है। काजल लगाने के कुछ देर बाद ही ये बहने लगता है और आंखों के नीचे कारे धब्बे छोड़ देता है। ऐसे में यहां हम आपको काजल लगाने के आसान और सही टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आपके आंखों का काजल लंबे समय तक टिका रह सकता है।

आंखों पर काजल लगाने का सही तरीका

आंखों को साफ करें

काजल लगाने से पहले,अपनी आंखों को साफ करें। इसके लिए आप एक क्लींजर या मेकअप रिमूवर या फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो आप उन्हें कंसीलर से भी कवर कर सकते हैं। साफ करके स्किन को ड्राई कर लें, नहीं तो काजल फैस जाएगा।

प्राइमर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें

आंखो पर काजल अप्लाई करने से पहले आंखों के नीचे हल्का पाउडर लगाएं। ऐसे करने से आंखों के नीचे का तेल कम हो जाएगा।

अपना काजल चुनें

काजल कई अलग-अलग प्रकार के आते हैं, जिनमें पेंसिल, जेल और पाउडर काजल शामिल हैं। ऐसे में आप अपनी पसंद और अपनी आंखों के प्रकार के लिए सबसे उपयुक्त काजल चुनें।

काजल लगाएं

काजल लगाने के लिए, अपनी निचली पलक को नीचे खींचें और काजल को अपनी लैश लाइन के साथ लगाएं। आप अपनी ऊपरी लैश लाइन पर भी काजल लगा सकती हैं।

काजल को स्मज करें

यदि आप एक नरम, अधिक प्राकृतिक रूप चाहते हैं, तो आप अपनी उंगली या एक ब्रश का उपयोग करके काजल को स्मज कर सकती हैं।

मस्कारा और आईशैडो

वहीं एक बार जब आप काजल लगा लें, तो अपनी आंखों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए मस्कारा और आईशैडो लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article