जैसे जैसे धूप में गर्मी आ रही है वैसे वैसे स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं शुरू होने लग गई है। धूप में निकलने की वजह से टैनिंग की समस्या भी हो रही है। इसके अलावा गर्मियों में पिंपल्स, टैनिंग, चेहरे पर दाग धब्बे निकलने लगते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बावजूद इसके इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप चंदन के लेप का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। चंदन के इस्तेमाल से दाग-धब्बों की समस्या भी दूर होती है। यहां जानें फेस पर चंदन इस्तेमाल करने का सही तरीका।
टैनिंग हटाने के लिए कैसे लगाएं चंदन
स्किन टैन दूर करने के लिए आप चंदन के लेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। चंदन में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को धूप के प्रभाव से बचाने में मददगार साबित होता है।
कैसे करें इस्तेमाल
इसका लेप तैयार करने के लिए एक कटोरी में चंदन का पाउडर लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण के लेप को चेहरे पर लगा लें। इस लेप को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। चंदन के इस लेप का हफ्ते में कम से कम 3 बार जरूर इस्तेमाल करें।
दाग धब्बे हटाने में कारगर
काफी लंबे समय तक चेहरे पर पिंपल रहने की वजह से फेस पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दाग-धब्बे दूर होते हैं और स्किन मुलायम होती है।
