Heatwave में बच्चों को बनियान पहनाना कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय चौंका देगी

Children Vest in Summers: हर बच्चे का शरीर अलग होता है। कुछ बच्चों को बनियान पहनने में आराम महसूस होता है, जबकि कुछ जल्दी गर्मी महसूस करने लगते हैं। इसलिए सबसे जरूरी है बच्चे की सहजता को समझना।

Children Vest in Summers: गर्मियां अपने चरम पर हैं। हर कोई आग उगलती गर्मी से परेशान है। गर्मी के मौसम में कई पेरेंट्स इस बात में कन्फ्यूज रहते हैं कि बच्चों को शर्ट के अंदर बनियान पहनानी चाहिए या नहीं। कुछ लोग मानते हैं कि बनियान पसीना सोखती है और बच्चे को आराम देती है, जबकि कई लोगों का कहना है कि ज्यादा कपड़े पहनाने से बच्चे को और गर्मी लग सकती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर गर्मियों में बच्चों को बनियान पहनाने को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स:

Is it okay to wear Vest in Summers

गर्मी में बच्चों को बनियान पहनाने में बहुत से पेरेंट्स कर देते हैं गलती (AI Image)

क्या गर्मियों में बच्चों को बनियान पहना सकते हैं?

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्मियों में बच्चों को हल्की कॉटन की बनियान पहनानी चाहिए। इसका फायदा यह है कि बनियान पसीना सोखने में मदद करती है। गर्मियों में बच्चों को ज्यादा पसीना आता है, जिससे शर्ट गीली होकर शरीर से चिपक सकती है। बनियान पसीने को सोख कर बच्चे को थोड़ा आराम देती है।

End of Feed