नारियल तेल का इस्तेमाल बालों की देखभाल के साथ साथ स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन ई (Vitamin E), फैटी एसिड (Fatty Acid) और एंटीबैक्टीरियल (Anti Bacterial) गुण पाए जाते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक साबित होते हैं। नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे होते हैं। ऐसे में आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने के क्या क्या फायदे हैं।
नारियल तेल लगाना सही होता है या नहीं?
पोषक तत्वों से भरपूर नारियल तेल स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसका इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही ड्राइनेस की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
चेहरे पर नारियल तेल लगाने के फायदे
डार्क स्पॉट्स करे दूर
स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना रात को नारियल तेल से चेहरे की मालिश करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं।
सॉफ्ट स्किन
धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन के कारण त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन सॉफ्ट और मखमली हो सकती है।
ग्लोइंग स्किन
स्किन को ग्लोइंग बनाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से हफ्ते भर में आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।
एंटी-एजिंग
नारियल तेल एंटी-एजिंग गुण को कम करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से चेहरे से झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं।
