स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं किचन में रखी ये चीजें, लगाते ही आएगा ग्लो

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 25, 2024, 09:46 AM IST

Homemade Face Scrub: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं पार्लर में पैसे भी खूब खर्च करती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में घर पर स्क्रब तैयार कर आप खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

Homemade Face Scrub: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और महिलाएं अपनी स्किन की खास देखभाल करना शुरू कर चुकी हैं। क्योंकि हर किसी की ख्वाहिश होती है उसकी स्किन ग्लो करे और हमेशा चमकदार बनी रहे। स्किन की देखभाल के लिए ज्यादातर महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा पार्लर में भी हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन कई बार पार्लर जाने का बिल्कुल वक्त नहीं मिल पाता। ऐसे में किचन में रखी ये चीजें आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप घर पर ही पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं।

Homemade Face Scrub

चीनी और नारियल तेल स्क्रब

स्क्रब तैयर करने के लिए सबसे पहले पिसी हुई चीनी में नारियल का तेल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सर्कुलर मोशन में मालिश करें। थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आप घर पर पार्लर जैसी निखरी त्वचा पा सकेंगी।

End of Feed