लाइफस्टाइल

Homemade Remedy For Dandruff: डैंड्रफ हो जाएगा हफ्तों में गायब, बस फॉलो कर लें ये रामबाण घरेलू नुस्खे

Homemade Remedy For Dandruff (डैंड्रफ का रामबाण इलाज घरेलू नुस्खे): बालों में रूसी या डैंड्रफ की समस्या काफी आम होती है, लेकिन इसके कारण बालों में खुजली, लालपन आदि की दिक्कत हो सकती है। ऐसे में गर्मियों में पसीने से ये समस्या बढ़ जाती है, इसलिए डैंड्रफ दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खे बेस्ट हो सकते हैं।

Image

Dandruff Home Remedies in Hindi

Homemade Remedy For Dandruff (डैंड्रफ का रामबाण इलाज घरेलू नुस्खे): रूसी (डैंड्रफ) एक आम समस्या है, जो गर्मियों के मौसम में पसीना आने से और बढ़ सकती है। बालों में डैंड्रफ होने से हालांकि न केवल बालों की सेहत प्रभावित होती है, बल्कि इससे खुजली, बालों की गंदगी और सामाजिक शर्मिंदगी भी हो सकती है। वाकई आपके काले कपड़ों पर सफेद सफेद डैंड्रफ अलग ही दिखता है, जिससे पूरा लुक खराब हो सकता है। अब वैसे तो बाजार में कई तरह के एंटी-डैंड्रफ शैंपू उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के साथ साथ ये कुछ घरेलू नुस्खे रूसी से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। यहां देखें डैंड्रफ दूर करने के रामबाण उपाय क्या हैं -

Home Remedies on How To Remove Dandruff in Hindi

1. नींबू और दही का मिश्रण

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड और दही का प्रोबायोटिक गुण रूसी को कम करने में मदद करता है। ये वाला नुस्खा फॉलो करने के लिए आपको 2 चम्मच दही में आधा नींबू निचोड़ लेना है और इस मिश्रण को अपने स्कैल्प में करीब 30 मिनट तक लगाकर रखना है। और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लेना है अगर आप सप्ताह में इसे ऐसे दो बार इस्तेमाल करेंगे तो असर साफ पता चलेगा।

2. नारियल तेल और कपूर

नारियल तेल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है और कपूर में एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसलिए डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी कपूर मिलाकर गर्म करना है। और फिर तेल ठंडा होने पर स्कैल्प पर मालिश करें और एक घंटे बाद धो लें।

3. एलोवेरा और शहद

एलोवेरा जेल में सूदिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और शहद एंटी-बैक्टीरियल है। तो बालों की रूसी दूर करने के लिए आपको घर में ही उग रहा ताजा एलोवेरा या फिर नेचुरल एलोवेरा जेल में एक चम्मच शहद मिलानी है। और फिर इसे स्कैल्प और बालों में लगाकर 20 मिनट बाद धो लेना है।।

4. मेथी के बीज

मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो रूसी को कम करता है। आपको ये वाला नुस्खा फॉलो करने के लिए रात भर मेथी के दाने भिगोकर सुबह उनका अच्छा सा पेस्ट बना लेना है। और फिर बस इसे स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लेना है।

5. सेब का सिरका (एप्पल साइडर विनेगर)

सेब का सिरका भी बालों में रूसी की समस्या जल्द ही हटाने में मदद कर सकता है। सेब के सिरके में स्कैल्प का pH लेवल संतुलित करने के गुण होते है। और ये बालों में होने वाली फंगस को भी रोकता है। ये वाला रामबाण नुस्खा फॉलो करने के लिए आपको पानी में सेब का सिरका मिलाकर बाल धोने के बाद लगाना है, और फिर उसे 10 मिनट बाद धो लेना है।

डैंड्रफ की छुट्टी करने के लिए ये सारे ही देसी घरेलू नुस्खे रामबाण साबित हो सकते हैं। हालांकि बालों में कुछ केमिकल वाला या एलर्जी लगाने से पहले अपनी रिसर्च और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article