लाइफस्टाइल

घर में लगा है मच्छरों का अंबार तो फॉलो करें ये देसी नुस्खे, एक-एक मच्छर का होगा सफाया

Homemade Mosquito Repellent : बरसात और सर्दी के बीच का मौसम मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल होता है। इस मौसम में मच्छर पैदा होकर भारी आतंक मचाते हैं। यदि आप मच्छरों से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो आपको ये देसी नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं मच्छर भगाने के कुछ देसी उपाय...

Image

mosquito repellent

Homemade Mosquito Repellent : सर्दी की शुरुआत और बरसात के बाद का ये मौसम मच्छरों के लिए सबसे अनुकूल होता है। इन दिनों में दिन ढलते ही घर में भिनभिनाते मच्छरों की फौज घुस आती है जो हमारे सुख-चैन को हराम कर देती है। मच्छर न केवल आपकी नींद में खलल डालते हैं, बल्कि ये डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण भी बनते हैं। यदि आप घर में घुसे मच्छरों से परेशान हैं और इससे बचने का कोई देसी नुस्खा तलाश रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि कुछ नुस्खे हैं, जो आपके लिए तो न सिर्फ पूरी तरह सुरक्षित हैं, बल्कि असरदार भी हैं।

नींबू और लौंग का इस्तेमाल

नींबू और लौंग ये सिर्फ आपके खाने के स्वाद को नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि ये आपके घर से मच्छरों को भगाने में भी सक्षम हैं। जी हां एक नींबू को बीच से काट लें और इसमें 4-5 लौंग गाड़ दें। इस नींबू को आप अपने घर की बालकनी कमरे के कोने आदि में रख सकते हैं। नींबू और लौंग की खुशबू मच्छरों के लिए असहनीय होती है, जिससे वह दूर भाग जाते हैं।

नीम का तेल

नीम का तेल मच्छरों को भगाने के लिए एक कारगर देसी नुस्खा है। जी हां इसमें मौजूद नेचुरल गुण मच्छरों को भगाने में मदद करते हैं। नीम के तेल में कुछ बूंदे मिक्स करके इसका स्प्रे तैयार करें। इसके अलावा आप नीम के तेल का दिया भी जला सकते हैं। इस तरह आपके घर से मच्छर भाग जाएंगे।

लहसुन का इस्तेमाल

लहसुन को पीसकर इसे पानी में मिला लें और इस पानी का स्प्रे घर के एक-एक कमरे में करें। लहसुन की तेज गंध से मच्छर दूर भाग जाते हैं। लहसुन को पानी में उबालकर भी इसका स्प्रे तैयार किया जा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article