लाइफस्टाइल

लगातार झड़ते बाल कहीं ना बन जाए गंजेपन का कारण, आज ही घर पर तैयार करें ये तेल, जड़ से मजबूत होंगे बाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 3, 2024, 06:22 AM IST

Hair Oil: धूल, मिट्टी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों ज्यादातर लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं। कई बार जरूरत से ज्यादा बालों का झड़ना गंजेपन का भी कारण बन जाता है। ऐसे में इन हेयर ऑयल का इस्तेमाल कर आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।

Image

hair oil to Control hair fall

Hair Oil: बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। हेयर फॉल के वैसे तो कई कारण हैं लेकिन जो कॉमन वजह है वो है पानी का बदलना, बालों पर केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल, पोषण की कमी, बालों की सही देखभाल ना करना और पॉल्यूशन। इसके साथ ही स्ट्रेस की वजह से भी बाल झड़ते हैं। लगातार झड़ते बाल कई बार गंजेपन का भी कारण बन जाते हैं। ऐसे में समय रहते इस समस्या से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेयर ऑयल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर पर तैयार कर आप हेयर फॉल की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानिए कैसे तैयार किया जाता है हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल।

बालों का झड़ना रोकने के लिए तेल - Oil For Hair Fall Control

करी पत्ते का तेल

करी पत्ता विटामिन सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होता है। करी पत्ते का तेल तैयार करने के लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और फिर इसमें मुट्ठीभर करी पत्ता डालें। जब करी पत्ता पक जाए तो आंच बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इस तेल को छानकर किसी शीशी में भरकर रख दें और रोज इस तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इससे बालों का झड़ना कम होगा और जड़ से बाल मजबूत होंगे।

गुड़हल का तेल

गुड़हल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़हल का तेल बालों का झड़ना कम करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। इसका तेल तैयार करने के लिए एक कढ़ाही में नारियल का तेल डालें और उसमें गुड़हल के पत्ते, गुड़हल के फूल और थोड़ा सा मेथी दाना डालकर पकाएं। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये तेल ठंडा हो जाए तो इसे सिर धोने से एक घंटे पहले बालों पर लगाएं। हफ्ते में कम से कम इस तेल का 2 से 3 बार इस्तेमाल करें।

प्याज का तेल

प्याज का तेल तैयार करने के लिए नारियल के तेल में कटा हुआ प्याज डालकर पकाएं। फिर इसे छानकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये तेल ठंडा हो जाए तो इससे स्कैल्प की मालिश करें। इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल तेजी से बढ़ेगे। साथ ही बालों में चमक भी आएगी।

आंवले का तेल

इसके लिए आंवले को काटकर सूखा दें। फिर आधा कटोरी नारियल के तेल में इन सूखे आंवले को डालकर पकाएं। जब तेल पक जाए तो छानकर अलग शीशी में रख दें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों का झड़ना कम होगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article