Monsoon Hair Mask: बारिश में फ्रिजी हेयर से पाना है छुटकारा? घर पर बनाएं ये 2 तरह के हेयर मास्क, मिलेंगे खूबसूरत- शाइनी बाल

Hair Mask For Monsoon: मानसून में बालों का टूटना बढ़ जाता है। बारिश के इस मौसम में फ्रिजीनेस बढ़ जाती है और बाल एकदम रुखे-सूखे बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आपको बस घर पर ही कुछ कारगर घरेलू उपाय आजमाने हैं और आपके बाल एकदम शाइनी और स्मूद हो जाएंगे।

Hair Mask For Monsoon: लड़कियों को अपने बाल बड़े प्यारे होते हैं। अगर बाल सुंदर न दिखें तो सारा लुक ही खराब हो जाता है। इन बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए लड़कियां पार्लर का भी खूब सहारा लेती हैं। लेकिन मानसून आते ही हर किसी के बाल एकदम ड्राई हो जाते हैं। बरसात अपने साथ फ्रिजी बाल लेकर आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको कुछ खास घरेलू उपाय कर लेने चाहिए। यहां हम आपको कुछ खास हेयर मास्क के बारे में बता रहें जो आपके बालों को मुलायम, फ्रिज फ्री और सुंदर बना देंगे।

hair mask for monsoon

दही और मेथी

दही और मेथी का हेयर मास्क भी मानसून के लिए बेस्ट होता है। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच ताज़ा दही में 1 बड़ा चम्मच मेथी पाउडर या रातभर भिगोई हुई मेथी पीसकर मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को सिर की त्वचा और जड़ों पर लगाएं और 30 से 40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों का झड़ना रोकता है और डैंड्रफ से राहत देता है।

End of Feed