लाइफस्टाइल

Homemade Hair Mask: रूखे-बेजान बाल हो जाएंगे खिले-खिले, बस घर पर बनाएं ऐसा शानदान हेयर मास्क

Homemade Hair Mask (घर पर हेयर मास्क कैसे बनाएं): सर्दियों के मौसम में बाल साधारण से ज्यादा रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में अच्छी हेयर ग्रोथ और मजबूती के लिए आप भी घर पर ये शानदार सा हेयर मास्क बनाकर ट्राई कर सकते हैं। देखें होममेड हेयर मास्क कैसे बनाएं इन हिंदी।

Image

Homemade hair mask ghar par hair mask kaise banaye

Homemade Hair Mask (घर पर हेयर मास्क कैसे बनाएं): सर्दियों के मौसम में बालों का रुखापन तो बाल झड़ने की दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। तो अगर आपको भी इस मौसम में अपने बालों की खास देखभाल करनी है, तो कोई केमिकल वाला प्रोडक्ट नहीं बल्कि आप घर पर ही बढ़िया सा हेयरमास्क बनाकर यूज कर सकते हैं। जिसमें आपको केवल घर की ही हेल्दी चीजों का उपयोग करना होगा, जिससे बाल मजबूत भी होंगे और लंबे भी। यहां हम आपको बताएंगे की आप घर पर ही अपने बालों के लिए नेचुरल हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं, देखें घर पर हेयर मास्क बनाने की स्टेप्स इन हिंदी।

हेयर मास्क कैसे बनाएं, How to Make Hair Mask At Home

बहुत ही बढ़िया सा हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एलो वेरा, एवोकाडो, नारियल का तेल, केला, शहद, अंडा, नींबू, कैस्टर ऑयल और एप्पल साइडर विनेगर लाना होगा। ये सभी चीजे बालों के लिए रामबाण होती हैं। बस इन्हीं देसी चीजों को मिलाकर आप आसानी से कई तरह के शानदार हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।

शहद और नारियल तेल

घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले नारियल का तेल और शहद मिक्स करके अच्छे से बालों में लगा लेना होगा। और बस मात्र 15 मिनट के लिए आपको इस पेस्ट को बालों में लगाएं रखना है, और बस फिर धो लेना है। इससे बाल काफी हेल्दी और सॉफ्ट हो जाएंगे।

अंडा और नींबू

अंडे और नींबू को मिलाकर भी बढ़िया सा हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। ये वाला हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक अंडा और आधा नींबू ही लेना होगा। सबसे पहले आपको अंडे का सफेद भाग लेना है, और उसमें आधा नींबू निचोड़ लेना है और फिर बालों पर लगा लेना है। ये मास्क आपको करीब 30-45 मिनट लगाएं रखना है। फिर शैम्पू और कंडिश्नर से धो लेना है।

केला, शहद, दही

केला, शहद और दही को मिलाकर भी बेहतरीन सा हेयर मास्क बनाया जा सकता है। जिसे आप हर हफ्ते लगाएंगे तो बाल एकदम शानदार हो जाएंगे।

ऊपर बताई गई सारी चीजों को मिलाकर भी बढ़िया सा हेयर मास्क घर पर तैयार किया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article